दिल्ली से पटना जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को शनिवार की देर रात को बम से उड़ाने की धमकी मिली। ट्रेन उस वक्त उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गुजर रही थी। इसके बाद वहीं ट्रेन को रोका गया और जांच की गई। जांच में कुछ नहीं मिलने के बाद करीब 31 मिनट बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। तेजस राजधानी दरअसल राजधानी एक्सप्रेस का ही अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें बेहतर इंटीरियर, आधुनिक LED डिस्प्ले और ऑटोमैटिक दरवाजे जैसी सुविधाएं हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक के देवनहल्ली में तेज रफ्तार टिपर लॉरी ने बाइक को मारी टक्कर, 3 युवकों की मौत कर्नाटक के देवनहल्ली तालुक में स्टेट हाईवे पर अगालाकोट गांव के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार टिपर लॉरी ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक देवनहल्ली से बुडिगेरे रोड की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद लॉरी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामला दर्ज कर फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी गई है। दिल्ली नगर निगम का रिकॉर्ड, साल 2025-26 में 2700 करोड़ से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रॉपर्टी टैक्स कलेक्शन के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। 31 दिसंबर 2025 तक एमसीडी के असेसमेंट एंड कलेक्शन विभाग ने 2700 करोड़ रुपए से ज्यादा का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला है। यह पिछले साल की तुलना में करीब 45% ज्यादा है। इस दौरान प्रॉपर्टी टैक्सपेयर की संख्या बढ़कर 12,43,375 हो गई है। जो कि साल 2024-25 में कुल 10,31,177 थे।
Related Posts
जम्मू में 296 मिमी बारिश, 115 साल का रिकॉर्ड टूटा:पंजाब के गुरदासपुर में फंसे 400 स्टूडेंट्स-टीचर्स का रेस्क्यू ; करतारपुर साहिब कॉरिडोर-गुरुद्वारा डूबा
जम्मू में बारिश का 115 साल का रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार…
आर्यन मान की जीत पर बहादुरगढ़ में मना जश्न:DUSU के चुनाव में राजस्थान की जोशलीन चौधरी को हराया, शहर से दूसरे प्रधान बने
बहादुरगढ़ के आर्यन मान ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के चुनाव में प्रधान पद पर जीत हासिल की है।…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:सुनीता विलियम्स 9 महीने बाद स्पेस से लौटीं; वोटर आईडी-आधार लिंक करने की तैयारी; चांदी पहली बार ₹1 लाख के पार
नमस्कार, कल की बड़ी खबर सुनीता विलियम्स की स्पेस से वापसी की रही। केंद्र सरकार सभी वोटर आईडी को आधार…