जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बल लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं। इसी बीच जवानों ने आतंकियों के एक ठिकाने को खोज निकाला। इसमें भारी मात्रा में राशन और सामान जमा था। पत्थरों से बनाए गए इस हाइड आउट को तिरपाल से छिपाया गया था। इसमें गैस सिलेंडर, चूल्हा, चावल, गेहूं का आटा, मसाले, इंस्टेंट नूडल्स, अधपके अंडे और ताजी सब्जियां मौजूद थीं। फर्श पर मिले कंबल बताते हैं कि ठिकाने का इस्तेमाल लंबे समय से हो रहा था। वहीं राशन की मात्रा से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आतंकी यहां लंबे समय तक रुकने वाले थे। सुरक्षाबलों का दावा है कि आतंकियों तक यह पूरा राशन और सामान बिना लोकल सपोर्ट के पहुंच पाना संभव नहीं था। क्योंकि इतनी मात्रा में सप्लाई सिर्फ सीमा पार से नहीं आ सकती थी। आतंकियों के ठिकाने की 3 तस्वीरें… सुरक्षाबलों ने ट्रेसर राउंड फायर किए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के तीसरे दिन छतरू की पहाड़ी स्थित सिंहपोरा इलाके में रात में संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए रोशनी वाले (ट्रेसर) राउंड फायर किए। इन ट्रेसर राउंड की मदद से घने जंगल और ऊबड़-खाबड़ इलाके में रात के समय निगरानी करना सुरक्षाबलों के लिए आसान हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घने जंगल के बीच ढलान पर बना ठिकाना दूर से दिखाई नहीं देता था। यह आतंकियों की टैक्टिकल प्लानिंग दिखाता है। अभी बिलावर, कठुआ में आतंकियों के छोटे-बड़े 3 ठिकाने नष्ट कर दिए हैं। गोलीबारी में घायल जवान शहीद, अंतिम संस्कार आज सेना के अधिकारियों ने आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए हवलदार गजेंद्र सिंह को आखिरी श्रद्धांजलि दी। बागेश्वर के हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया का आज 20 जनवरी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।हवलदार गजेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर हेलिकॉप्टर से बागेश्वर लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें उनके पैतृक गांव ग्राम पंचायत बिथ्थी (पाण्याती) पहुंचाया जाएगा। अभियान के दौरान अचानक हुए ग्रेनेड हमले में वे घायल हो गए थे। छर्रे लगने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और 18-19 जनवरी की रात को राज्य के एक सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। 2 से 3 आतंकी छिपे होने की आशंका अधिकारियों के मुताबिक इलाके में पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े 2 से 3 आतंकवादियों का एक समूह छिपा हुआ है। इसी को लेकर ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ नाम से जॉइंट ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह मुठभेड़ इस साल जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच तीसरी झड़प है। इससे पहले 7 से 13 जनवरी के बीच कठुआ जिले के बिलवार क्षेत्र के कहोग और नजोते जंगलों में मुठभेड़ हुई थी, हालांकि किसी के मारे जाने की खबर नहीं थी।
Related Posts
अजमेर में भारी बारिश, घरों में पानी भरा, लोग बहे:6 जिलों में स्कूल बंद, 4 दिन में 23 की मौत; यूपी के काशी में 30 हजार घर डेंजर जोन में
बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन सिस्टम एक्टिव होने से राजस्थान के 6 जिले- जोधपुर, नागौर, पाली, अजमेर, सिरोही, जालोर में…
परीक्षा पे चर्चा- 9वें एडिशन का दूसरा एपिसोड आज आएगा:पहले एपिसोड में PM मोदी ने स्टूडेंट्स से कविता सुनीं, स्वदेशी अपनाने की सलाह दी थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से मुलाकात…
मेरठ में बस में बैठे-बैठे बुजुर्ग की मौत:दिल्ली से बेटे को बिना बताए निकले, भैंसाली बस अड्डे पर बस रुकने पर कंडक्टर ने देखा तो मिली लाश
मेरठ सदर बाजार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बुजुर्ग यात्री की रोडवेज बस में मौत हो गई। मृतक की…