दिल्ली के मौजपुर इलाके में शुक्रवार रात एक कैफे के अंदर हुई फायरिंग में 24 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान फैजान उर्फ फज्जी (24) के रूप में हुई है, जो वेलकम इलाके का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना रात 11:28 बजे वेलकम थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने BNS की धारा 103(1) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं। मृतक के भाई सलमान ने आरोप लगाया कि फैजान को तीन गोलियां मारी गईं। उनके अनुसार, एक गोली सिर में लगी और आर-पार निकल गई, जबकि दो गोलियां सीने में लगी थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि फैजान के हाथों पर कट के निशान थे, जिससे लगता है कि उसने हमलावरों का विरोध किया। परिवार का कहना है कि फैजान ने कुछ समय पहले कर्ज लिया था। रकम न चुका पाने को लेकर एक पिता और बेटे से विवाद चल रहा था। इस मामले में भजनपुरा थाने में पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आज की अन्य बड़ी खबरें… कर्नाटक के बल्लारी में BJP विधायक के मॉडल हाउस में आग, 3 करोड़ में बना था कर्नाटक के बल्लारी में BJP विधायक जी. जनार्दन रेड्डी के मॉडल हाउस में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना सोमवार शाम G स्क्वेयर लेआउट में हुई। आग से मॉडल हाउस को भारी नुकसान पहुंचा है। BJP विधायक जी. जनार्दन रेड्डी के भाई और पूर्व विधायक सोमशेखर रेड्डी ने आरोप लगाया है कि यह आग कांग्रेस विधायक नारा भारत रेड्डी के समर्थकों ने जानबूझकर लगाई। उनका दावा है कि हमलावरों ने मॉडल हाउस पर पेट्रोल और डीजल डालकर आग लगाई। सोमशेखर रेड्डी ने कहा कि यह मॉडल हाउस हमारी मां के नाम पर बनाया गया था। भारत रेड्डी के समर्थकों ने पेट्रोल और डीजल डालकर इसमें आग लगा दी। पूरी इमारत जल गई है। इस संपत्ति की कीमत करीब 2 से 3 करोड़ रुपए है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। BJP कार्यकर्ताओं ने बल्लारी के रॉयल सर्कल इलाके में प्रदर्शन किया और आगजनी के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
Related Posts
बजट सत्र का 11वां दिन:सदन में बजट पर चर्चा जारी; विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश किया
संसद के बजट सत्र का बुधवार को 11वां दिन है। लोकसभा में पिछले कुछ दिनों से विपक्ष के हंगामे के…
डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट बोला-ये आम अपराध नहीं:पूरी न्याय व्यवस्था पर हमला; दिल्ली में इस साल ₹1,000 करोड़ के साइबर फ्रॉड
देश में बढ़ती ऑनलाइन ठगी और डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। अदालत ने खुद…
भारत में बन रहा पहला ड्यूल स्टेल्थ ड्रोन:इस पर ‘रामा’ कवच, दुश्मन के राडार और इंफ्रारेड सिग्नल दोनों बेअसर होंगे
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने अपने हवाई रक्षा कवच का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया। अब जल्द दुनिया हमारी एक…