जम्मू-कश्मीर की भद्रवाह घाटी में लंबे इंतजार के बाद इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। पटनीटॉप, नथाटॉप, सनासर और बटोटे में भी इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। हिमाचल में बर्फबारी से तापमान और गिर गया है। यहां कुसुमकेरी का तापमान माइनस 7°C रहा। हिमाचल प्रदेश में भी बर्फबारी के कारण 1291 सड़कें बंद हैं। बर्फ हटाने के लिए 385 मशीनें लगाई हैं। हिमाचल और कश्मीर में 1300 से ज्यादा सड़कों पर से बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि यहां 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। तापमान में 5-6°C तक की गिरावट आने की संभावना है। हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग ने 25 जनवरी को प्रदेश के 7 जिलों में पाला पड़ने की चेतावनी दी है। वहीं, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां का तापमान 0.8°C रहा। रक्षा मंत्रालय के डिफेंस जियोमैट्रिक्स रिसर्च एस्टैबलिशमेंट (DGRE) ने उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण पांच जिलों के लिए अगले 24 घंटे में हिमस्खलन का हाई अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बारिश के बाद हवा में सुधार हुआ। हालांकि मौसम में बदलाव से सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे। देशभर में मौसम की 5 तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:रमजान में शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर विवाद; लंदन में खालिस्तानियों ने जयशंकर की कार घेरी; गहलोत बोले- मणिशंकर सिरफिरे
नमस्कार, कल की बड़ी खबर ब्रिटेन दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर से जुड़ी रही। खालिस्तानी समर्थकों ने उनकी…
CJI गवई बोले- जज जमीनी हकीकत नजरअंदाज नहीं कर सकते:बार काउंसिल के इवेंट में कहा- न्यायपालिका का लोगों से दूरी बनाए रखना असरदार नहीं
सुप्रीम कोर्ट के नव-नियुक्त CJI बीआर गवई ने शनिवार को कहा कि जज जमीनी हकीकत को नजरअंदाज नहीं कर सकते…
राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर पहुंचे, शाह-राजनाथ ने टोका:स्पीकर ने माइक बंद कराया, जनरल नरवणे की अनपब्लिश बुक के 9 पॉइंट, जिन पर हंगामा हुआ
लोकसभा में सोमवार को राहुल गांधी के भाषण के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे…