देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी राज्यों पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। राजस्थान के 9 जिलों में मंगलवार को ओले गिरे। भीलवाड़ा और सवाई माधोपुर में देर शाम ओलों की चादर बिछ गई। वहीं जयपुर समेत 13 जिलों में बारिश भी हुई। दिल्ली में चार साल में जनवरी की सबसे ज्यादा बारिश हुई। जनवरी में अब तक कुल 24 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश और आंधी के बाद औसत AQI 336 रहा। उत्तर प्रदेश में आगरा समेत 7 जिलों में तेज बारिश-ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। वहीं आगर-मालवा, गुना और शाजापुर में ओले गिरे। भोपाल-इंदौर में हल्की बूंदाबांदी और ग्वालियर में तेज बारिश हुई। ग्वालियर में क्लास 8 तक तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पंजाब के लुधियाना, मोहाली, अमृतसर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में बारिश हुई और ओले गिरे। वहीं चंडीगढ़ और हरियाणा के 10 जिलों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। देशभर में मौसम की तस्वीरें… पहाड़ी राज्यों बर्फबारी जारी
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला-नागरिक की आजादी राज्य की देन नहीं:ये उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है; पासपोर्ट रिन्यू के मामले में दिल्ली HC का फैसला रद्द किया
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा, ‘नागरिक की आजादी राज्य की देन नहीं, बल्कि उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी है। पासपोर्ट रिन्यू…
तरनतारन उप-चुनाव: सीएम भगवंत मान पहुंचे प्रचार करने:बोले- अभी पंजाब में पराली जली नहीं, दिल्ली वालों को धुआं पहुंच भी गया
पंजाब के तरनतारन में चल रहे उप-चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू के हक में…
सेना बोली-आकाशतीर, L-70 ने पाकिस्तान के सभी ड्रोन-मिसाइल मार गिराए:लंबी दूरी से टार्गेट सेट कर लेते हैं, 100% सक्सेस रेट; आर्मी चीफ लौंगेवाला पोस्ट पहुंचे
भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ हमारे स्वदेशी हथियार बेहद कारगर रहे। आकाशतीर डिफेंस सिस्टम और…