जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड जारी है। सोनमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 11.2°C दर्ज किया गया। श्रीनगर में तापमान माइनस 0.6°C रहा। 1 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मध्य प्रदेश में ओले और बारिश का दौर थमने के बाद सर्दी और घने कोहरे का असर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घना कोहरा रहा। चंडीगढ़ के डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ने उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार शाम 5 बजे तक हिमस्खलन का गंभीर खतरा बताया है। वहीं, मौसम विभाग ने 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच राज्य में फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के 16 जिलों में गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा। जींद में रोहतक हाईवे पर विजिबिलिटी जीरो रही। प्रदेश में 23 ट्रेनें लेट हुईं। प्रदेश में सबसे कम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस नारनौल में दर्ज किया गया। राजस्थान में बारिश-ओलावृष्टि के बाद बदले मौसम से सर्दी फिर से तेज हो गई है। पाली में न्यूनतम तापमान 4.1°C और माउंट आबू में 3.3°C रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जयपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:महाराष्ट्र में 19 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, 7 लोग बचाए गए
नवी मुंबई के खरघर इलाके में रविवार को एक आवासीय टावर में आग लग गई। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने…
भास्कर अपडेट्स:तेलंगाना में पुलिस कॉन्स्टेबल की हत्या के आरोपी का अस्पताल में एनकाउंटर, बंदूक लेकर भाग रहा था
तेलंगाना के निजामाबाद में पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोद की हत्या के आरोपी शेख रियाज पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस के…
PM मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की बैठक:सभी राज्यों के CM शामिल होंगे; विकसित भारत के लिए विकसित राज्य एजेंडे पर चर्चा होगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की…