राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 78वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन। पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देशवासियों को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। लोकसभा में नेता विपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने X पोस्ट में लिखा- राष्ट्रपिता ने हमें मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है। शुक्रवार शाम को पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दिल्ली में गांधी स्मृति पहुंचे। यहां प्रार्थना सभा में शामिल हुए। पीएम और उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपिता गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। राज घाट की 8 तस्वीरें देखें… गांधी स्मृति की 2 तस्वीरें… राहुत गांधी बोले- सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती राहुल गांधी ने X पर लिखा कि महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच हैं। वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफरत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल कोशिश की। मगर राष्ट्रपिता ने हमें आजादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति होती है। हिंसा व भय से बड़े अहिंसा और साहस। यह सोच मिट नहीं सकती, क्योंकि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं। बापू को उनके शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि। जयराम रमेश का BJP सांसद पर तंज कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर BJP पर तंज कसा। उन्होंने X पर पोस्ट कर बिना नाम लिए पूर्व जज और BJP सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय की महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर की गई टिप्पणी की आलोचना की। जयराम रमेश ने लिखा कि महात्मा गांधी की हत्या से दो दिन पहले जवाहरलाल नेहरू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पत्र लिखा था। इसके कुछ महीनों बाद, 18 जुलाई 1948 को सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पत्र लिखा था। इन दोनों पत्रों में स्वयं को राष्ट्रवाद का स्वघोषित संरक्षक बताने वालों पर बेहद गंभीर आरोप हैं। यह सोचकर हैरानी होती है कि उसी विचारधारा से जुड़े एक लोकसभा सांसद, जिन्हें प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने यह कहा कि वह गांधी और गोडसे में से किसी एक को नहीं चुन सकते। उनकी यह मानसिकता बहुत कुछ स्पष्ट कर देती है। जयराम रमेश ने अपनी पोस्ट में ‘सरदार पटेल कॉरस्पोंडेंस (1945–1950)’ किताब के पन्नों के साथ 30 जनवरी 1948 की रात को ऑल इंडिया रेडियो पर जवाहरलाल नेहरू के भाषण का लिंक भी साझा किया। शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है दिन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि हर साल 30 जनवरी को मनाई जाती है। 30 जनवरी 1948 को नई दिल्ली में नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को देशभर में शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। ————– ये खबर भी पढ़ें… भाजपा बोली- राहुल ने नॉर्थ-ईस्ट का पटका नहीं पहना:कांग्रेस का जवाब- राजनाथ ने भी नहीं पहना; दावा- राहुल ने राष्ट्रपति का प्रोटोकॉल तोड़ा गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ‘एट होम’ रिसेप्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति के कहने के बावजूद राहुल गांधी ने नॉर्थ-ईस्ट का पटका नहीं पहना। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ईरान-इजराइल में जंग शुरू; भारत ने नागरिकों से तेहरान छोड़ने को कहा; प्लेन क्रैश साइट का नया VIDEO
नमस्कार, कल की बड़ी खबर ईरान के इजराइल से जंग के आधिकारिक ऐलान की रही। एक खबर अहमदाबाद प्लेन क्रैश…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:PAK आर्मी पर फिदायीन हमला, दावा- 90 सैनिक मारे गए; मोदी बोले- पाकिस्तान ने हमेशा धोखा दिया; सुनीता विलियम्स को लेने पहुंचा स्पेसक्राफ्ट
नमस्कार, कल की बड़ी खबर पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए फिदायीन हमले की रही, जिसमें 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।…
मोदी बोले- लोगों से 30-40 पेज के फॉर्म न भरवाएं:मंत्रियों से कहा- फालतू पेपरवर्क खत्म करें; नियम-कानून जिंदगी आसान बनाने के लिए हों
पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा कि मैं फालतू पेपरवर्क और 30-40 पेज के फॉर्म का कल्चर खत्म करना चाहता…