झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई ज्वेलरी शोरूम चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने बचने के लिए वारदात में प्रयोग गाड़ी को यमुना के किनारे खड़ी कर जला दिया था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर शनिवार को बहादुरगढ़ कोर्ट में पेश किया और गहन पूछताछ के लिए 6 दिन के लिए रिमांड पर लिया है। मामले को लेकर डीसीपी (क्राइम) अमित दहिया ने बताया कि पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत, तकनीकी साक्ष्यों, AI, सीसीटीवी फुटेज एवं खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। शहर के ज्वेलर्स की दुकान में की थी चोरी डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि उमेश, निवासी सेक्टर-6, बहादुरगढ़ द्वारा थाना शहर बहादुरगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि कबाड़ी मार्केट स्थित उसकी कोमल ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी शॉप है। 8 अक्टूबर 2025 की सुबह उसे सूचना मिली कि उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर पाया गया कि दुकान से सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी चोरी हो चुकी है। दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड और एमपी में दी दबिश मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में तुरंत मामला दर्ज किया गया तथा उच्च अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। अपराध शाखा झज्जर की टीम ने सीसीटीवी फुटेज, एआई आधारित तकनीकी विश्लेषण, साइबर सेल एवं गुप्तचर तंत्र की सहायता से गहन जांच की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली एवं मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। आरोपियों पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज जांच के दौरान पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत एवं जसविंद्र निवासी झंगोला, दिल्ली तथा राम सिंह निवासी नांगलोई, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी जसविंद्र के विरुद्ध पहले भी चोरी के छह आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि परमजीत व राम सिंह के विरुद्ध भी दिल्ली, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश में चोरी व डकैती से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों को 6 दिन के रिमांड पर लिया डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने आगे बताया कि इस मामले में पूर्व में भी एक आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों ने वारदात के दौरान चोरी की गई गाड़ी का प्रयोग किया था, जिसे सबूत मिटाने के उद्देश्य से बाद में यमुना नदी के किनारे दिल्ली में आग लगाकर जला दिया गया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से डकैती में चुराए गए आभूषणों की बरामदगी तथा अन्य आपराधिक वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।
Related Posts
ऑपरेशन सिंदूर- भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की:9 आतंकी ठिकानों पर हमला, 30 मौतें; जैश-लश्कर के हेडक्वार्टर तबाह; भारत ने 24 मिसाइलें दागीं
पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर…
उत्तराखंड की टोंस नदी में ट्रैक्टर बहा-8 लोगों की मौत:देहरादून में बादल फटा, सोंग नदी में बहने से 4 लोगों की जान गई
उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार सुबह 5 बजे बादल फटा। इससे तमसा, कारलीगाड़, टोंस और सहस्त्रधारा नदी में जलस्तर बढ़…
SC के हाई सिक्योरिटी जोन में फोटोग्राफी-रील बनाने पर बैन:सर्कुलर में निर्देश- मीडियाकर्मी नियम तोड़ेंगे तो एक महीने एंट्री नहीं मिलेगी
सुप्रीम कोर्ट ने अपने हाई सिक्योरिटी जोन घोषित किए गए मुख्य परिसर में फोटोग्राफी, सोशल मीडिया रील बनाने और वीडियोग्राफी…