उत्तर भारत में के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी जारी है। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। लखनऊ और कानपुर में दिन में अंधेरा छा गया। उन्नाव समेत 4 जिलों में आधे घंटे तक ओले गिरे। वहीं 20 जिलों में कोहरा छाया रहा, जिससे उन्नाव समेत 6 जिलों में 15 गाड़ियां टकराईं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के 8 जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। वहीं ग्वालियर-मंदसौर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा। शिवपुरी और छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दो जगह पर मंगलवार को एवलांच गिरे, जिससे अटल टनल साउथ पोर्टल पर एक गाड़ी थोड़ी सी दब गई। किन्नौर-लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और शिमला-मनाली में बारिश हुई। लाहौल स्पीति के ताबो का पारा माइनस 7.9 डिग्री रहा। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के हर्षिल में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में घना कोहरा रहा। शीतलहर के कारण सीकर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम
Related Posts
गुरूग्राम के दो स्टूडेंट का नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन:रोहतक और दिल्ली में करेंगे MBBS, टीचरों-परिजनों को दिया सफलता का श्रेय
गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर के दो मेधावी स्टूडेंट ने नीट 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साक्षी भूकर…
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने से पहले क्वारैंटाइन हुए शुभांशु शुक्ला:बोले- पूरा भरोसा कि मिशन सफल होगा; 8 जून को एक्सिओम मिशन के तहत ISS जाएंगे
इंडियन एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला एक्सिओम मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) जाने से पहले क्वारैंटाइन में चले गए हैं।…
मोदी से मिली वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम, PHOTOS:जर्सी गिफ्ट की, मंधाना बोलीं- PM ने हमें मोटिवेट किया; प्रतिका रावल व्हीलचेयर से पहुंचीं
पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। PM ने…