उत्तर भारत में के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी जारी है। उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। लखनऊ और कानपुर में दिन में अंधेरा छा गया। उन्नाव समेत 4 जिलों में आधे घंटे तक ओले गिरे। वहीं 20 जिलों में कोहरा छाया रहा, जिससे उन्नाव समेत 6 जिलों में 15 गाड़ियां टकराईं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने से मध्य प्रदेश के 8 जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। वहीं ग्वालियर-मंदसौर में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा। शिवपुरी और छतरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दो जगह पर मंगलवार को एवलांच गिरे, जिससे अटल टनल साउथ पोर्टल पर एक गाड़ी थोड़ी सी दब गई। किन्नौर-लाहौल की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और शिमला-मनाली में बारिश हुई। लाहौल स्पीति के ताबो का पारा माइनस 7.9 डिग्री रहा। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के हर्षिल में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 7 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को सीकर, जयपुर सहित कई जिलों में घना कोहरा रहा। शीतलहर के कारण सीकर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। देशभर से मौसम की 4 तस्वीरें… अगले 2 दिन के मौसम
Related Posts
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, हिमाचल में तापमान माइनस 7°:1300 से ज्यादा रास्ते बंद, नेशनल हाईवे खुला; यूपी के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर की भद्रवाह घाटी में लंबे इंतजार के बाद इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। पटनीटॉप, नथाटॉप, सनासर और बटोटे…
सावन का पहला सोमवार आज:राजस्थान के शिव मंदिर में 151 किलो घी से अभिषेक, काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए 1 सेकेंड का वक्त
सावन महीने का आज पहला सोमवार है। सभी ज्योतिर्लिंगों के अलावा देश के छोटे-बड़े सभी शिव मंदिरों में जलाभिषेक जारी…
कांग्रेस का पोस्टर- इंदिरा होना आसान नहीं:राहुल बोले- सरकार संसद सत्र बुलाए, पायलट बोले- वॉशिंगटन से सीजफायर का ऐलान सवाल खड़े करता है
भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर का ऐलान किया गया। एक दिन बाद कांग्रेस ने दिल्ली में…