विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के चलते बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही 4 बार स्थगित हुई। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देने वाले थे, लेकिन विपक्ष की महिला सांसदों के हंगामे के चलते स्पीकर संध्या राय ने कार्यवाही कल तक स्थगित कर दी। इससे पीएम नरेंद्र मोदी का संबोधन भी टल गया। एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी कल राज्यसभा में भाषण दे सकते हैं। लोकसभा में उनके जवाब के बिना ही प्रस्ताव पास हो सकता है। पीएम की स्पीच से पहले क्या हुआ शाम 5 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तब विपक्ष की महिला सांसदों ने सत्ताधारी नेताओं की कुर्सियां घेर लीं। इनमें पीएम मोदी की कुर्सी भी थी। महिला सांसदों के हाथ में बड़े बैनर थे, जिन पर लिखा था- जो सही है, वो करो। ये सांसद मंगलवार को हंगामे के बाद 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन का विरोध कर रही थीं। हंगामे के चलते स्पीकर ने कार्यवाही स्थगित कर दी। कुछ मंत्रियों ने विपक्षी सांसदों से जाने को कहा, इसके बाद उन्होंने घेराव बंद किया। स्पीकर के ऑफिस में BJP और विपक्ष के सांसदों के बीच बहस इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ऑफिस में विपक्ष और बीजेपी सांसदों के बीच भी बहस हुई। ऑफिस का जो वीडियो सामने आया है, इसमें विपक्ष की महिला सांसद केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू से कुछ कहती नजर आ रही हैं। भाजपा सांसद ने गांधी परिवार पर लिखी किताबें दिखाईं लोकसभा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने गांधी परिवार और कांग्रेस पर लिखी किताबें और नोट्स दिखाए। उन्होंने कहा इन किताबों में गांधी परिवार और कांग्रेस परिवार की मक्कारी, गद्दारी, भ्रष्टाचार और अय्याशी का जिक्र है। निशिकांत की कोट की गई किताबों में एडविना एंड नेहरू, रेमिनिसेंस ऑफ द नेहरू एज, द रेड साड़ी, एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर समेत दूसरी किताबें और नोट्स दिखाए। आज फिर चेयर की तरफ विपक्षी सांसदों ने पेपर उड़ाए। पीयूष गोयल बोले- अमेरिका और भारत की ट्रेड डील ऐतिहासिक वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अमेरिका से टैरिफ डील पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि डील ऐतिहासिक है। भारत के कृषि और खाद्य क्षेत्र का पूरा ध्यान रखा गया है। यह डील भारत के विकास में बेहद फायदेमंद होगी। गोयल के भाषण के दौरान विपक्षी सांसद हंगामा करते रहे। विपक्ष ने ‘LoP (राहुल गांधी) को बोलने दो’, नरेंद्र मोदी-सरेंडर मोदी और ‘डरता है डरता है नरेंद्र मोदी डरता है’ के नारे लगाए। विपक्ष के हंगामें पर लोकसभा को दोपह 2 बजे तक स्थगित किया गया। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
गुरुग्राम में फाइनेंसर को हनीट्रैप में फंसाया:मिस कॉल से दोस्ती की, घर में संबंध बना बोलीं- सबूत मिल गया; वकील समेत 2 सहेलियां गिरफ्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में 2 महिलाओं ने फाइनेंसर को हनीट्रैप में फंसा लिया। उन्होंने पहले मिस कॉल करके उससे दोस्ती…
अल-फलाह की ‘सीक्रेट’ पार्किंग फर्जी, भास्कर की खबर पर मुहर:ED ने कहा- मरे लोगों के फेक साइन कराकर जमीन तरबिया फाउंडेशन के नाम कराई
फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी ने दिल्ली के मदनपुर खादर में अपनी ‘सीक्रेट’ पार्किंग की जमीन…
भास्कर अपडेट्स:नेशनल हाईवे पर टोल बकाया होने पर गाड़ी ट्रांसफर और फिटनेस नहीं मिलेगी
नेशनल हाईवे पर टोल टैक्स बकाया होने की स्थिति में अब वाहन का स्वामित्व ट्रांसफर नहीं हो सकेगा। ऐसे मामलों…