संसद में शुक्रवार को भी लोकसभा में हंगामा और नारेबाजी हुई। पहली बार 3 मिनट और दूसरी बार 7 मिनट तक ही कार्यवाही चल सकी। इसके बाद लोकसभा 9 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी गई। राज्यसभा को भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- उन्हें कल सबने बालक कहा। आज PM की पाठशाला थी, जिसमें बच्चों को कामयाब होना बताया गया। अगर राहुल भी पीएम की पाठशाला में चले जाएं तो जिंदगी में कामयाब हो जाएंगे। गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच पास कर दिया गया। लोकसभा में 2004 के बाद पहली बार यह प्रस्ताव प्रधानमंत्री के भाषण के बिना पास हुआ है। वहीं राज्यसभा में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद प्रस्ताव पास हुआ था।
Related Posts
अल-फलाह यूनिवर्सिटी की VC-स्टूडेंट्स में तीखी नोकझोंक:स्टूडेंट बोले- यूनिवर्सिटी का नाम बदलें, बदनामी हो रही; आतंकी मॉड्यूल का अड्डा बनी
दिल्ली में लाल किले के सामने हुए कार ब्लास्ट के बाद से हरियाणा के फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच के…
2009 में एसिड अटैक हुआ, केस 16 साल से पेंडिंग:सुप्रीम कोर्ट बोला- ये राष्ट्रीय शर्म; सभी हाईकोर्ट से पेंडिंग केसों का ब्योरा मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एसिड अटैक के मामलों की सुनवाई सालों तक अदालत में पेंडिंग रहने पर हैरानी जताई।…
सोनम वांगचुक अरेस्ट केस- सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा:पत्नी ने गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका दायर की है; 19 दिन से जोधपुर जेल में बंद
सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग वाली याचिका पर आज सुनवाई टल गई। सुनवाई अब 15 अक्टूबर…