देशभर में मौसम बदल रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। बीती रात ग्वालियर, खजुराहो समेत 11 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। खजुराहो में टेम्पेरेचर 6.6 डिग्री पहुंच गया। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में कोहरा काफी घना रहा। आंस की बूंदें रिमझिम बारिश की तरह महसूस हुईं। सड़कें गीली हो गईं। कई जगह विजिबिलिटी 10-20 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होगी। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के 10 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। बिलासपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे रही। वहीं जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में शुक्रवार शाम को बर्फबारी शुरू हुई। मौसम की 2 तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल- राजस्थान में मौसम बदलने लगा है। दिन में तेज धूप हो रही है। सुबह और शाम को तेज सर्दी का एहसास हो रहा है। इस बदलाव के कारण वायरल इंफेक्शन जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। दिल्ली में शुक्रवार को मैक्सिमम टेम्परेचर 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि शहर की एयर क्वालिटी खराब कैटेगरी में रही, 24 घंटे का एवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 220 रहा।
Related Posts
NSA डोभाल बोले- तानाशाही से देश कमजोर होते हैं:लोकतंत्रों के पतन की वजह गलत शासन; बांग्लादेश-श्रीलंका और नेपाल खराब गवर्नेंस के उदाहरण
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को कहा, ‘किसी राष्ट्र की असली ताकत उसकी सरकारों की ताकत में…
देश के 18 एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशन बंद, सुबह 11 थे:200 फ्लाइट्स कैंसिल; एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने 15 शहरों में उड़ानें रद्द कीं
पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत ने 7 राज्यों के 18 एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स ऑपरेशन बंद कर दिए हैं। इनमें…
यमुना में जलस्तर डेंजर लेवल पार, बाढ़ का अलर्ट:हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोले; सोमनदी का बांध टूटा, पंचकूला में दिखा तेंदुआ
हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बरसात की वजह से हरियाणा में नदियां उफान पर हैं। रविवार शाम 4 बजे…