उत्तर प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। प्रदेश में सबसे कम विजिबिलिटी 80 मीटर बहराइच में दर्ज की गई। बिहार के गोपालगंज में भी शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी जीरो रही। मधुबनी में भी घना कोहरा छाया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मध्य प्रदेश के 11 जिलों में टेंपरेचर 10 डिग्री से रहा। उमरिया सबसे ठंडा शहर रहा, जहां पारा गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि जबलपुर में 10.8 डिग्री और उज्जैन में 13 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 9 फरवरी से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान जताया है। वहीं 10 फरवरी को दोनों ही प्रदेशों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम…
Related Posts
फरीदाबाद में दिल्ली एम्स के कर्मचारी की मौत:ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, हेलमेट निकलने से सिर फटा
फरीदाबाद में नेशनल हाईवे नंबर-19 पर जेसीबी चौक के पास बाइक सवार युवक को एक ट्रक ड्राइवर ने टक्कर मार…
दिल्ली-कार की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत:नानी के साथ ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी; परिवार बोला- किसी ने मदद नहीं की
दिल्ली के जनकपुरी इलाके में तेज रफ्तार कार सेंट्रो की टक्कर से 6 साल की बच्ची की मौत हो गई।…
गुरुग्राम के रेस्टोरेंट में कारोबारी की हत्या:खाना खाते वक्त छाती में चाकू घोंपा; दिल्ली की लिव इन पार्टनर गिरफ्तार
हरियाणा के गुरुग्राम में महिला ने अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। दोनों के बीच रेस्टोरेंट में खाना…