सोनिया गांधी ने नागरिकता से पहले वोटर लिस्ट में नाम जोड़े जाने के केस में अपना जवाब दाखिल किया है। शनिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को दिए जवाब में कहा उनके खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिका गलत और अनुमानित तथ्यों पर आधारित है। यह याचिका ओछी राजनीति से प्रेरित और कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। स्पेशल जज (CBI) विशाल गोगने की कोर्ट में वकील के जरिए दायर जवाब में सोनिया ने भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले वोटर लिस्ट में शामिल होने से जुड़े आरोपों का खंडन किया। साथ ही पुनर्विचार याचिका को खारिज करने की मांग की है। मामले की सुनवाई अब 21 फरवरी को होगी। सोनिया ने कोर्ट को दिए जवाब में क्या-क्या कहा इस केस में अब तक क्या हुआ… भाजपा ने भी दो वोटर लिस्ट में नाम होने का दावा किया था भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी 13 अगस्त को दावा किया था कि सोनिया गांधी का नाम भारत की वोटर लिस्ट में दो बार तब शामिल हुआ, जब वह भारतीय नागरिक नहीं थीं। मालवीय ने X पर लिखा, ‘यह पूरा मामला चुनावी कानून के स्पष्ट उल्लंघन का उदाहरण है। शायद यही कारण है कि राहुल गांधी भी ऐसे मतदाताओं को वैध करने के पक्ष में रहते हैं, जो अयोग्य या अवैध हैं और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का विरोध करते हैं।’
Related Posts
किसी भी फूड-ड्रिंक प्रोडक्ट पर ORS लिखना बैन:अब WHO की मंजूरी जरूरी; हैदराबाद की महिला डॉक्टर ने बच्चों के लिए 8 साल तक लड़ी लड़ाई
किसी भी फूड-ड्रिंकिंग प्रोडक्ट पर अब ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट (ORS) का लेबल लगाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से…
लोकसभा में वंदे मातरम् पर 10 घंटे चर्चा संभव:पीएम भी हिस्सा ले सकते हैं; केंद्र बोला- SIR पर बहस के लिए तैयार, समय सीमा न थोपें
संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया। दोनों सदनों में SIR और वोट चोरी के आरोप के मुद्दे…
दिल्ली में आधी रात पुलिस-MCD टीम पर पथराव:फैज-ए-इलाही मस्जिद गिराने की अफवाह पर जुटी भीड़; 5 पुलिसकर्मी घायल, 5 उपद्रवी गिरफ्तार
दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में मंगलवार रात फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान हिंसा भड़क गई।…