राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने ‘ऑपरेशन गोल्ड मेल्टडाउन’ के तहत जवेरी बाजार में एक्टिव सोना गलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। उनके पास से 5.8 किलोग्राम तस्करी किया गोल्ड जब्त किया। इसकी कीतम करीब ₹9.22 करोड़ बताई गई है। टीम के मुताबिक इस गोल्ड को वैक्स कैप्सूल के जरिए भारत लाया गया था। टीम को मौके से गुप्त गोल्ड मेल्टिंग यूनिट, तस्करी से जुड़े रिकॉर्ड, गलाने-ढालने के उपकरण और बुलियन मार्किंग डाई बरामद हुई। आज की अन्य बड़ी खबरें… हैदराबाद डीआरआई ने तेलंगाना में बाघ के नाखून और दांत जब्त किए, 2 हिरासत में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) हैदराबाद की जोनल यूनिट ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात बाघ के नाखून और तीन कैनाइन दांत जब्त किए हैं। ग्रे मार्केट में बिक्री की सूचना पर दो तस्करों को पकड़ा गया, जिनके पास से ये वन्यजीव अंग बरामद हुए। बाघ (Panthera tigris) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में लिस्ट है, इसके अंगों का व्यापार दंडनीय अपराध है। जब्त सामग्री और दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए तेलंगाना वन विभाग को सौंप दिया गया है।
Related Posts
LG बोले– दिल्ली में प्रदूषण के लिए AAP जिम्मेदार:केजरीवाल ने मेरा नंबर ब्लॉक किया; AAP का जवाब- आपकी करतूतों के कई वीडियो-कागजात हमारे पास
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर, लोग नाराज, संसद में मुद्दा उठेगा; राजस्थान BJP अध्यक्ष के सामने नेताओं ने एक-दूसरे को थप्पड़ जड़े
नमस्कार, कल की बड़ी खबर चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी रही, मेजबान पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद वहां…
बजट सत्र का सातवां दिन:विपक्षी दलों ने मीटिंग बुलाई; कल लोकसभा में PM मोदी की स्पीच टली, आज राज्यसभा में बोल सकते हैं
संसद के बजट सत्र की गुरुवार को सातवें दिन की कार्यवाही होगी। लोकसभा में 2 फरवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण…