देश में 9 से 17 साल के बच्चों के ऑनलाइन सेफ्टी को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। लोकलसर्किल्स के दिसंबर 2025 में हुए सर्वे में 50% पैरेंट्स ने माना कि उनके बच्चे या तो ऑनलाइन बुलीइंग का शिकार हुए या उन्हें गलत कंटेंट देखने को मिला। सर्वे में यह भी सामने आया कि 9 से 17 साल के करीब आधे बच्चे रोजाना 3 घंटे या उससे ज्यादा समय ऑनलाइन बिताते हैं। इससे उनमें गुस्सा, नींद की कमी, पढ़ाई से ध्यान हटना और एंग्जायटी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। लोकलसर्किल्स ने 302 जिलों से 89 हजार से ज्यादा शहरी पैरेंट्स के जवाब को शामिल किया गया। इनमें 61% पुरुष और 39% महिलाएं थीं। …………………… लोकलसर्किल्स के ये सर्वे भी पढ़ें… सर्वे में दावा- फूड एप पर खाना महंगा: 55% यूजर्स ने रेस्टोरेंट से ज्यादा दाम चुकाए; सर्वे में 79 हजार जवाब शामिल देशभर में फूड डिलीवरी एप जैसे जोमैटो, स्विगी और ब्लिंकिट को लेकर उपभोक्ताओं और डिलीवरी वर्कर्स की नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोकलसर्किल्स के हालिया सर्वे में 55% उपभोक्ताओं ने कहा कि जब वे इन एप से खाना ऑर्डर करते हैं, तो रेस्टोरेंट में जाकर खाने की तुलना में उन्हें ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:एडीआर रिपोर्ट: दोबारा चुने गए 102 सांसदों की संपत्ति दस साल में 110% बढ़ी, उदयनराजे की सर्वाधिक
2014 से 2024 के बीच लोकसभा में दोबारा चुने गए 102 सांसदों की औसत संपत्ति में 110% की बढ़ोतरी हुई…
मुंबई और कोहिमा देश में महिलाओं के लिए सबसे सेफ:पटना और दिल्ली में सबसे कम सुरक्षित, NARI की सालाना रिपोर्ट
कोहिमा, विशाखापट्टनम, भुवनेश्वर, आइजोल, गंगटोक, ईटानगर और मुंबई देश में महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहर हैं। वहीं, पटना, जयपुर,…
घग्गर-हथिनीकुंड बैराज डेंजर लेवल के करीब:सांप ने 3 साल का बच्चा डसा; रोहतक में युवक डूबा; मोरनी हिल्स में लैंडस्लाइड
हरियाणा के 10 जिलों में मौसम विभाग ने शाम 7 बजे तक बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने…