राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की मुंबई जोनल यूनिट ने ‘ऑपरेशन गोल्ड मेल्टडाउन’ के तहत जवेरी बाजार में एक्टिव सोना गलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया। उनके पास से 5.8 किलोग्राम तस्करी किया गोल्ड जब्त किया। इसकी कीतम करीब ₹9.22 करोड़ बताई गई है। टीम के मुताबिक इस गोल्ड को वैक्स कैप्सूल के जरिए भारत लाया गया था। टीम को मौके से गुप्त गोल्ड मेल्टिंग यूनिट, तस्करी से जुड़े रिकॉर्ड, गलाने-ढालने के उपकरण और बुलियन मार्किंग डाई बरामद हुई। आज की अन्य बड़ी खबरें… हैदराबाद डीआरआई ने तेलंगाना में बाघ के नाखून और दांत जब्त किए, 2 हिरासत में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) हैदराबाद की जोनल यूनिट ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात बाघ के नाखून और तीन कैनाइन दांत जब्त किए हैं। ग्रे मार्केट में बिक्री की सूचना पर दो तस्करों को पकड़ा गया, जिनके पास से ये वन्यजीव अंग बरामद हुए। बाघ (Panthera tigris) वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 में लिस्ट है, इसके अंगों का व्यापार दंडनीय अपराध है। जब्त सामग्री और दोनों आरोपियों को आगे की जांच के लिए तेलंगाना वन विभाग को सौंप दिया गया है।
Related Posts
ममता बोलीं- SIR खतरनाक, इसे रोकें:EC को लेटर लिखा- ये बिना प्लानिंग के हो रही; BSF का दावा- रोज 150 अवैध बांग्लादेशी लौट रहे
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को राज्य में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को रोकने…
संसद परिसर में स्मार्ट गैजेट्स के इस्तेमाल पर रोक:सांसदों के लिए निर्देश जारी, सचिवालय ने कहा- ये प्राइवेसी के लिए खतरा
लोकसभा सचिवालय ने बुधवार को सांसदों से संसद परिसर में स्मार्ट चश्मा, पेन कैमरा और स्मार्ट वॉच जैसे डिजिटल गैजेट्स…
राहुल बोले-ट्रम्प ने सही कहा कि इंडियन इकोनॉमी मर चुकी:इसे मोदी ने मारा, ये बात PM और वित्त मंत्री को छोड़कर सबको पता है
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी (मृत अर्थव्यवस्था) बताने…