मुंबई के बायकुला में बुधवार रात 18 मंजिला रिहायशी इमारत की लिफ्ट गिर गई। घटना में 5 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह हादसा रात करीब 10 बजे घोड़ापदेव क्रॉस लेन नंबर 1 स्थित जय कृपा टावर में हुआ।लिफ्ट चौथी मंजिल से अचानक नीचे गिरी। मुंबई फायर ब्रिगेड, पुलिस, बेस्ट कर्मी, एंबुलेंस और स्थानीय वार्ड स्टाफ ने लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ट्रेड यूनियनों ने कल भारत बंद का ऐलान किया, बैंकिंग-ट्रांसपोर्ट जैसी सर्विस पर असर ट्रेड यूनियनों ने कल 12 फरवरी को देशभर में ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है, जिससे कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। किसान संगठनों और 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बिजली, बैंकिंग, बीमा, परिवहन, स्वास्थ्य, गैस और जलापूर्ति से जुड़ी सेवाएं देशभर में प्रभावित हो सकती हैं। हड़ताल में विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 30 करोड़ वर्कर्स के शामिल होने की संभावना है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में आईपीएल की तर्ज पर होगी मंदिर प्रीमियर लीग देश में आईपीएल, विमेन प्रीमियर लीग और कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग के बाद अब महाराष्ट्र में पहली बार मंदिर प्रीमियर लीग हो रही है। इसमें राज्य के 12 प्रसिद्ध मंदिरों की टीमें शामिल होंगी। सभी मैच कोल्हापुर में होंगे। स्पर्धा 14 से 16 फरवरी तक चलेगी। सभी मैच डे-नाइट होंगे। इस टेनिस बॉल स्पर्धा में श्री क्षेत्र जोतिबा, श्री क्षेत्र नृसिंहवाड़ी, श्री क्षेत्र अंबाबाई (महालक्ष्मी) कोल्हापुर की दो टीमें, ओढ्यावरील गणपति (प. महाराष्ट्र देवस्थान) सहित 12 टीमें शामिल होंगी। विजेता टीम को ₹25,555 रु. का पुरस्कार मिलेगा। उपविजेता को ₹21,111 व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को ₹15,555 मिलेंगे।
Related Posts
हरियाणा में नए DGP आते ही फेरबदल:IPS सुसाइड केस में हटाए बिजारणियां को करनाल SP लगाया; सिंघल कल जिम्मेदारी संभालेंगे
हरियाणा में नए DGP की नियुक्त होते ही होम डिपार्टमेंट की ओर से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया…
झज्जर STF ने दिल्ली एयरपोर्ट से गैंगस्टर पकड़ा:16 साल की उम्र में किया मर्डर, फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था
फर्जी पासपोर्ट के आधार पर विदेश भागने वाले मोस्ट वांटेड गैंगस्टर कुनाल जून को एसटीएफ और झज्जर पुलिस ने गिरफ्तार…
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, VIDEO:चुन्नी-प्रसाद को लेकर विवाद हुआ था; युवकों ने डंडों से हमला किया, एक गिरफ्तार
दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में प्रसाद को लेकर शुक्रवार रात एक सेवादार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी…