प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ग्लोबल इकोनॉमिक ग्रोथ का नया इंजन बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया की कुल आर्थिक बढ़त (ग्रोथ) में भारत का हिस्सा 16% है। आने वाले समय में भारत का योगदान और बढ़ेगा। दुनिया अब एक नई व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। मोदी ने कहा कि 26/11 के आतंकी हमले के बाद कांग्रेस सरकार की पोल खुल गई थी और उसके बाद ही NIA बनी थी। जब पावर सेक्टर डूब गया तो कांग्रेस उस सेक्टर में सुधारों के बारे में सोचने पर मजबूर हुई। एक लंबी लिस्ट है जो हमें याद दिलाती है कि मजबूरी में किए गए सुधारों से सही नतीजे नहीं मिलते, न ही वे देश के लिए चाहे गए नतीजे देते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मजबूरी में नहीं, बल्कि मजबूत इरादों के साथ सुधार (रिफॉर्म) कर रही है। दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम ने कहा कि कई कठिनाइयों के बावजूद यह दशक भारत के लिए बहुत ज्यादा विकास वाला रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने काम को अच्छे से पूरा किया है और इससे देश का लोकतंत्र और मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले जो वैश्विक आर्थिक सिस्टम बना था, वह सब देशों पर एक ही तरह से लागू होने वाला मॉडल था। उस समय यह माना जाता था कि दुनिया की अर्थव्यवस्था एक ही केंद्र के आसपास चलेगी और बाकी देश सिर्फ योगदान देने वाले होंगे। लेकिन अब इस सोच को चुनौती मिल रही है। पीएम की स्पीच की 4 बड़ी बातें…
Related Posts
IPL के पैसों से माता-पिता को घर गिफ्ट करेंगे प्रियांश:पंजाब ने 3.80 करोड़ रुपए में खरीदा; गौतम गंभीर के कोच ने ट्रेनिंग दी
पंजाब किंग्स के प्रियांश आर्या (24) IPL की मेगा ऑक्शन 2024 में मिली राशि से अपने माता-पिता को दिल्ली में…
वायुसेना अमेरिका-इजराइल से बेहतर एयर डिफेंस सिस्टम बना रही:स्मार्ट ड्रोन का ब्लूप्रिंट तैयार; एक-दो महीने में रूस से S-400 की नई मिसाइलें मिलेंगी
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम करने वाली भारतीय वायुसेना अब नए सुरक्षा मिशन में जुट…
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के शागरदघाट गांव में चिप्स पैकेट में धमाका, आठ साल के बच्चे की एक आंख की रोशनी गई
ओडिशा के शागरदघाट गांव में चिप्स से 8 साल के बच्चे की एक आंख की रोशनी चली गई। बच्चा चिप्स…