देश के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 13 से 16 फरवरी तक दो विस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। इससे अगले दो दिन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान 30°C के पार हो चुका है। वहीं यूपी और राजस्थान में 16 फरवरी से बारिश की संभावना है। राजस्थान के जयपुर, बीकानेर संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में के कई जिलों में बारिश की आशंका है। नए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के सबसे ज्यादा असर 17 और 18 फरवरी को रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत 17 शहरों में दिन में गर्मी बढ़ गई है, जबकि पचमढ़ी, खजुराहो और कटनी की रातें ठंडी बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में दिन के तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को रायपुर का तापमान 32.5°C रहा। हिमाचल प्रदेश के मंडी में तापमान में सामान्य की तुलना में 6.8 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया और यहां का पारा 26.4 डिग्री पहुंच गया है। 16 फरवरी से लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में 16 फरवरी को 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें शामिल है। वहीं राज्य के 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे बना हुआ है। मुनस्यारी में पारा गिरकर -28°C, बद्रीनाथ में -20°C, गंगोत्री में -22°C रहा। देश में मौसम की तस्वीर… अगले दो दिन का मौसम…
Related Posts
आवारा कुत्तों पर विवाद के बीच PM मोदी बोले:एनिमल लवर्स गाय को जानवर नहीं मानते; SC ने डॉग लवर्स के पक्ष में फैसला सुनाया था
देश भर में आवारा कुत्तों पर विवाद के बीच PM मोदी ने एनिमल लवर्स पर चुटकी ली। उन्होंने 12 सितंबर…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:क्रिकेटर वैभव ने मोदी के पैर छुए; MP-UP में मानसून 10 दिन लेट हो सकता है; गुजरात IPL-2025 से बाहर
नमस्कार, कल की बड़ी खबर PM मोदी के बिहार और UP दौरे की रही। एक खबर मानसून की रही। सिर्फ…
वंदे भारत ट्रेन के पहिए में लोहे का टुकड़ा फंसा:सोनीपत में तेज आवाज के बाद रोकनी पड़ी, अमृतसर से दिल्ली जा रही थी
अमृतसर से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे तक सोनीपत में रेलवे स्टेशन के पास खड़ी…