देश के हिमालयी इलाकों में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हैं। आज से दो दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं राजस्थान, एमपी, पंजाब-चंडीगढ़ में 17-18 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल और सागर के 8 जिलों में अगले दो दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में दिन का तापमान 30°C पार हो चुका है। राजस्थान के बाड़मेर में शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं छत्तीसगढ़ के रायपुर में पारा 32.9°C दर्ज किया गया। उत्तराखंड के मुनस्यारी में पारा गिरकर -25°C तक पहुंच गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना। इसके अलावा बद्रीनाथ में -16°C, गंगोत्री में -20°C, हर्षिल में -12°C और हेमकुंड में -11°C, केदारनाथ में -18°C और यमुनोत्री में -13°C तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को भद्रवाह-पठानकोट इंटर-स्टेट रोड पर एवलांच (हिमस्खलन) हो गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एवलांच शाम करीब 5 बजे शहर से करीब 18 km दूर थांथेरा और गुलदांडा के बीच हुआ। एवलांच के समय टूरिस्ट को ले जा रही 250 से ज्यादा गाड़ियां उस इलाके से गुजर रही थीं। इसमें लोकल वेंडर्स की कुछ दर्जन गाड़ियां फंस गई हैं। सड़क साफ करने के लिए लोगों और मशीनरी को लगाया गया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अगले 2 दिन मौसम का हाल 17-18 फरवरी- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी की संभावना। वहीं राजस्थान, एमपी समेत पंजाब चंड़ीगढ़ में बारिश के आसार हैं। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में 18-19 फरवरी को बारिश के आसार, फरवरी के शुरुआत में ही प्रदेश में दो बार ओले गिरे मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते 18-19 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। रविवार को खंडवा-खरगोन में दिन का तापमान 34°C के पार रहा। 16 जिलों 30°C से ज्यादा रहा। फरवरी की शुरुआत में प्रदेश में दो बार ओले, बारिश और आंधी का दौर रह चुका है। अब तीसरी बार बारिश की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर सहित बीकानेर संभाग में बारिश का अलर्ट, राज्य में पारा 35°C के पार पहुंचा रविवार को राजस्थान में तेज गर्मी रही। बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी के अलावा, पूर्वी राजस्थान के जिलों में अधिकतम तापमान 30°C से ज्यादा रहा। बाड़मेर में सबसे ज्यादा 35°C रहा। आज पूरे राज्य में तेज धूप रह सकती है। 17 फरवरी से जयपुर, बीकानेर संभाग में बारिश की संभवाना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज रात से मौसम बदलेगा, 2 दो दिन बारिश की संभावना, तापमान 29°C पहुंचा पंजाब और चंडीगढ़ में सोमवार रात से मौसम बदल सकता है। अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। दिन में अब ठंड लगभग खत्म हो गई है। गर्मी का अहसास हो रहा है। रविवार को दिन का तापमान 29°C रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 1°C बढ़ा, जो सामान्य से 3.9°C ज्यादा रहा। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
अहमदाबाद प्लेन क्रैश- ब्लैक बॉक्स की रिकॉर्डिंग बंद हुई थी:आखिरी 10 मिनट का डेटा नहीं; सवाल-पावर सप्लाई देने वाला ‘रिप्स’ क्या पहले से बंद था
12 जून को अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान AI-171 (बोइंग 787-8) की जांच में ब्लैक बॉक्स की…
सुप्रीम कोर्ट बोला- डॉक्टर्स का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी:नहीं तो समाज माफ नहीं करेगा; कोविड में मृत प्राइवेट डॉक्टर्स को सरकारी बीमा का लाभ मिले
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कोविड-19 के दौरान जान गंवाने वाले प्राइवेट डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को सरकारी बीमा योजना का…
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार पकड़े गए:हथियार, ग्रेनेड भी बरामद; पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप, UP से एक शख्स अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर में शोपियां के डीके पोरा इलाके में आर्मी और CRPF ने जॉइंट ऑपरेशन में आतंकियों की मदद करने वाले…