देश के कई हिस्सों में शनिवार से मौसम फिर बदलने वाला है। मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश के बाद आज से धूप खिलने की संभावना है। राज्य के किसी भी जिले में आज बारिश का अलर्ट है। इससे सर्दी से राहत मिल सकती है। इधर, राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की गर्मी का असर दिख रहा है। सर्दी अब लगभग खत्म हो गई है। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है। शुक्रवार को जयपुर, भरतपुर, धौलपुर समेत ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर या आसपास दर्ज हुआ। हरियाणा में दिन का तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। 18 फरवरी को झमाझम बारिश के कारण 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शुक्रवार को सोनीपत में सबसे कम 8.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 23 और 24 फरवरी को नया सिस्टम का असर मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 फरवरी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। आज भी बारिश जारी रहेगी। नए सिस्टम की वजह से 23-24 फरवरी को फिर मौसम बदलेगा। ये सिस्टम दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर दिखाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
युवराज सिंह से ED ने 7 घंटे पूछताछ की:सट्टेबाजी एप प्रमोशन केस में पूछे सवाल; बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को भी समन
पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह मंगलवार दोपहर 12:15 बजे दिल्ली के ED ऑफिस पहुंचे। यहां अधिकारियों ने शाम साढ़े 7 बजे…
भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद में फर्नीचर गोदाम में आग लगने की घटना में 5 मजदूरों की मौत
तेलंगाना के हैदराबाद में नामपल्ली स्टेशन रोड पर शनिवार को फर्नीचर गोदाम में लगी आग में फंसे पांच लोगों के…
TMC आईटी सेल इंचार्ज के घर-ऑफिस पर रेड:ममता कार्रवाई के बीच फाइल लेकर निकलीं, बोलीं-प्रधानमंत्री जी अपने होम मिनिस्टर को कंट्रोल कीजिए; आज मार्च निकालेंगी
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को कोलकाता में बड़ा सियासी ड्रामा हुआ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दो टीमें सुबह-सुबह इंडियन पॉलिटिकल…