देश के कई हिस्सों में शनिवार से मौसम फिर बदलने वाला है। मध्य प्रदेश में पिछले दो दिनों से बारिश के बाद आज से धूप खिलने की संभावना है। राज्य के किसी भी जिले में आज बारिश का अलर्ट है। इससे सर्दी से राहत मिल सकती है। इधर, राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की गर्मी का असर दिख रहा है। सर्दी अब लगभग खत्म हो गई है। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि देखी गई है। शुक्रवार को जयपुर, भरतपुर, धौलपुर समेत ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर या आसपास दर्ज हुआ। हरियाणा में दिन का तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं। 18 फरवरी को झमाझम बारिश के कारण 6 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। शुक्रवार को सोनीपत में सबसे कम 8.3 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। पहाड़ों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 22 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज भारी बारिश की आशंका जताई है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 23 और 24 फरवरी को नया सिस्टम का असर मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। 20 फरवरी से साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और टर्फ की एक्टिविटी की वजह से प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। आज भी बारिश जारी रहेगी। नए सिस्टम की वजह से 23-24 फरवरी को फिर मौसम बदलेगा। ये सिस्टम दक्षिण-पूर्वी जिलों में ज्यादा असर दिखाएगा। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
राजस्थान-छत्तीसगढ़ में फरवरी के पहले हफ्ते ही पारा 30° पार:बाड़मेर-राजनांदगांव में तापमान 32°C पहुंचा; बिहार के गोपालगंज-मधुबनी में विजिबिलिटी 0
देशभर में मौसम बदल रहा है। मध्य प्रदेश में सर्दी फिर से बढ़ गई, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़ में फरवरी…
9 दिन में देश में 1300% कोरोना केस बढ़े:48 घंटे में 21 मौतें, 3783 एक्टिव केस; बेंगलुरु में तीनों डोज ले चुके मरीज की मौत
देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केसेज की संख्या 3783 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट के मुताबिक 22…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:म्यांमार भूकंप- 1600 से ज्यादा मौतें; जयपुर में मूर्ति तोड़ने पर हंगामा; सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें
नमस्कार, कल की बड़ी खबर म्यांमार में दो दिन में आए तीन भूकंप को लेकर है। अब तक 1600 से…