उत्तराखंड में रविवार को 5 जिलों में रुक रुककर बर्फबारी हुई। इनमें रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। इसके अलावा केदारनाथ धाम और पिथौरागढ़ स्थित मुनस्यारी तथा धारचूला की व्यास और दारमा घाटियों में दोपहर में बर्फ गिरी। केदारनाथ का तापमान माइनस 12 डिग्री रहा। प्रदेश में अगले 24 घंटे के लिए बर्फबारी की यलो अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश के जबलपुर, बुरहानपुर और नर्मदापुरम में बूंदाबांदी हुई, जबकि अन्य जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रही। रविवार सुबह कई शहरों में हल्का कोहरा छाया रहा। सोमवार को कुछ जिलों में वर्षा की संभावना जताई गई है। राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों का टेंपरेचर 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। पिछले 24 सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बर्फबारी की 2 तस्वीरें… अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…
Related Posts
दिल्ली-NCR प्रदूषण, सुप्रीम कोर्ट बोला- सिर्फ किसान जिम्मेदार नहीं:कोविड में भी पराली जलाई फिर भी आसमान साफ था; सरकार एक्शन प्लान पर दोबारा विचार करे
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली-NCR में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों को फटकार लगाई।…
शाह बोले- घुसपैठियों का पता लगाकर उन्हें देश से निकालेंगे:हर किसी को आने दिया तो भारत धर्मशाला बन जाएगा, वोट अधिकार सिर्फ भारतीयों को
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि अगर दुनिया में कोई भी व्यक्ति जो भारत आना चाहता…
PM मोदी ने विशाखापट्टनम में योग किया:बोले- तनाव से गुजर रही दुनिया के लिए योग पॉज बटन जैसा; 191 देशों में 1,300 जगह कार्यक्रम
दुनियाभर में शनिवार को 11वां योग दिवस मनाया जा रहा है। PM मोदी ने विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और…