डिलीवरी एजेंट को कार ने टक्कर मारी, मौत:मां बोलीं– छोटे भाई की पढ़ाई के लिए बेटा दिन–रात काम करता था, अब रोटी का संकट

दिल्ली के सुभाष नगर में शनिवार तड़के 3 बजे नशे में धुत तेज रफ्तार कार सवार ने डिलीवरी एजेंट हेम शंकर (25) को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। हेमशंकर अपनी स्कूटी पर डिलीवरी करने निकला था।
टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और हेमशंकर का एक पैर शरीर से अलग हो गया।
बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां रुकमिणी बेसुध है। वह बार–बार एक ही बात दोहरा रही है– उसने रात को फोन करके कहा था कि खाना तैयार रखना, मुझे भूख लगी है। खाना बना रखा है। वह आ ही नहीं रहा। छोटे भाई को पढ़ाने के लिए वह दिन–रात काम करता था। अपने बारे में कुछ नहीं सोचता था।
करीब 3 या 4 बजे पुलिस का कॉल आता हैं। हेम का एक्सीडेट हो गया हैं। मैं उसके दोस्तों के साथ वहां पहुंची, तब तक उसकी मौत हो गई थीं।
हादसे को याद करके रुकमिणी बिलख उठती। रोते–रोते कहतीं– “अब मेरा कोई नहीं बचा, हेमशंकर ही घर का सहारा था। अब तो हमारे सामने रोटी का संकट भी आ गया है।” भाई की पढ़ाई के लिए करता था नाइट शिफ्ट 2015 में पिता की मृत्यु के बाद से ही, हेम अपने छोटे भाई समीर की पढ़ाई का खर्च उठाने लगा। वह देर रात तक काम करता था। पिछले एक साल से क्विक-कॉमर्स कंपनी ‘जेप्टो’ में काम कर रहा था हेमशंकर रात के 10 बजे से सुबह 4 बजे तक की नाइट शिफ्ट करता था ताकि एक्स्ट्रा 3 हजार से 4 हजार रुपए कमा सके। जिससे भाई अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। 150 की रफ्तार और नशे में धुत था ड्राइवर चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद डिलीवरी एजेंट की स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। प्रत्यक्षदर्शी नीरज ने बताया कि हुंडई वरना कार की रफ्तार करीब 150 किमी/घंटा थी। ड्राइवर नशे में धुत था और उसने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। मेडिकल जांच में आरोपी के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है।
आरोपी के खिलाफ पहले से 14 चालान पेंडिंग वही पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ड्राइवर मोहित कुमार (27) एक MCD कॉन्ट्रैक्टर है। जिस कार से हादसा हुआ, उस पर पहले से ही ओवरस्पीडिंग और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के 14 चालान पेंडिंग थे। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया है और कार जब्त कर ली है। ……………… यह खबर भी पढ़ें… दिल्ली में कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत:दावा- कार 150kmph की स्पीड में थी; शकरपुर इलाके में कार की टक्कर 3 घायल दिल्ली में शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। हादसा रात 3.26 बजे सुभाष नगर मेट्रो रेड लाइट के पास राजौरी गार्डन की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *