देश के कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कई शहरों में तापमान 30°C के पार चला गया है। गुरुवार को हरियाणा के भिवानी, नूंह सहित 5 शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से ऊपर रहा। मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का असर है। गुरुवार को कई शहरों में दिन का तापमान 35°C से जयादा रहा। मिनिमम टेम्परेचर 17°C के करीब है। खंडवा-खरगोन का तापमान 35.2°C रहा। मौसम विभाग ने 2 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंसके एक्टिव होने के आसार जताए हैं। राजस्थान में समय से पहले गर्मी का सीजन आ गया। दिन का अधिकतम तापमान 37°C के नजदीक पहुंच गया है। पश्चिमी जिलों के साथ अब पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में भी तेज धूप से दिन गर्म होने लगे हैं। जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 31°C से ऊपर दर्ज हुआ। इधर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शीतलहर की स्थिति है। उत्तराखंड के 6 शहरों में बुधवार को तापमान -10°C से नीचे रहा। राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में आज से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश में आज से अगले 4 दिनों तक बर्फबारी की संभावना है। अगले 2 दिन मौसम का हाल 28 फरवरी- पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ गरज-चमक की संभावना है। केरल और माहे में बिजली के साथ गरज-चमक का अलर्ट है। पंजाब के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। 1 मार्च- कोई अलर्ट नहीं। 2 से 4 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी, दिन का तापमान 35°C से ज्यादा, 2 मार्च से नया सिस्टम बनेगा मध्य प्रदेश में फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ रही है। गुरुवार को कई शहरों में दिन का तापमान 35°C से जयादा रहा। मिनिमम टेम्परेचर 17°C के करीब है। मौसम विभाग ने 2 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंसके एक्टिव होने के आसार जताए हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्य में दिन का तापमान 37°C से ज्यादा हुआ, अगले 48 घंटे में पारा 2°C तक बढ़ने की संभावना राजस्थान में समय से पहले गर्मी का सीजन आ गया। दिन का अधिकतम तापमान 37°C के नजदीक पहुंच गया है। पश्चिमी जिलों के साथ अब पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में भी तेज धूप से दिन गर्म होने लगे हैं। जयपुर, अजमेर, उदयपुर समेत कई जिलों में गुरुवार दिन का अधिकतम तापमान 31°C से ऊपर दर्ज हुआ। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, बद्रीनाथ और गंगोत्री में पारा -18°C से नीचे उत्तराखंड के 5 जिलों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। मौसम विभाग की मानें तो 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: राज्य में दिन का तापमान 31°C से ज्यादा, रात का तापमान भी बढ़ा हरियाणा में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 31°C से ज्यादा रहा। सबसे अधिक 31.2°C तापमान नूंह में रहा। जो सामान्य से करीब 3.5°C ज्यादा था। रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज धुंध का यलो अलर्ट, तापमान सामान्य से अधिक, दिन में तेज हवाएं चलेगी पंजाब और चंडीगढ़ में आज और कल कुछ इलाकों में सुबह के समय गहरी धुंध पड़ेगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.4°C की बढ़ोतरी हुई है। अब यह सामान्य से 4°C ज्यादा है। सबसे अधिक तापमान 28.6°C फिरोजपुर में दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
Related Posts
6 महीने राशन नहीं लेने पर राशन कार्ड रद्द होगा:घर-घर जाकर जांच होगी; केंद्र सरकार ने राज्यों से सख्ती से पालन करने को कहा
केंद्र सरकार ने 22 जुलाई को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) संशोधन आदेश, 2025 नोटिफाइड किया है। इसके तहत 6…
नेपाल में फंसी हरियाणा की लड़कियां:युवती बोली- मैं स्पा में थी, डंडे लेकर पीछे दौड़े आंदोलनकारी, होटल जलाया; प्लीज, हमारी हेल्प करो
नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी आंदोलन में दिल्ली की उपासना गिल अपनी टीम के साथ…
सुप्रीम कोर्ट बोला-BLOs के काम के दबाव को कम करें:राज्यों और केंद्र से कहा- अतिरिक्त कर्मचारी तैनात करें; SIR में लगे 29 BLO की मौत हो चुकी
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया कि वे SIR में लगे बूथ लेवल…