ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में सोमवार को पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने यूनाइटेड नेशंस के लोकल ऑफिस में आग लगाई है, जिसमें गिलगित में यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम का ऑफिस भी शामिल है। वहीं स्कार्दू में एसपी ऑफिस और कई सरकारी इमारतों में भी आग लगाई गई है। प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की वजह से 7 प्रदर्शनकारी मारे गए, 12 से ज्यादा घायल हैं। यहां पर अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है। गिलगित और स्कार्दू में सिक्योरिटी को हाईअलर्ट पर है। रविवार को पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास में खामेनेई की मौत के विरोध में रविवार को हंगामा हुआ था। घुसपैठ करने वाले प्रदर्शनकारियों पर दूतावास के अंदर से गोलियां चलाई गई थीं। अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा घायल हैं। हंगामा इमामिया छात्र संगठन ने किया था। भारत में भी खामेनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय सड़कों पर उतरा। जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में आज कर्फ्यू के हालात हैं, यहां पर इंटरनेट डाउन हैं। श्रीनगर के लालचौक पर बैरिकेडिंग की गई है। एक्स्ट्रा फोर्स भी तैनात किया गया। इंटरनेट भी डाउन किया गया है। पीएम बोले- मुश्किल वक्त में भारत UAE के साथ पीएम ने बताया था कि भारत ने UAE पर हुए हमलों की निंदा की है। भारत इस मुश्किल समय में उनके साथ है। वहां रहने वाले भारतीयों का ध्यान रखने के लिए UAE का धन्यवाद है। हम तनाव कम करने, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं। पीएम ने यह भी बताया कि इजराइल के घटनाक्रमों पर भारत ने चिंता जताई है। भारत ने नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है। यही सबसे बड़ी प्राथमिकता है। भारत दुश्मनी को जल्द खत्म करने की जरूरत पर फिर से जोर देता है। ईरान में 10 हजार भारतीय ईरान में करीब 10 हजार भारतीय नागरिक रहते हैं, पढ़ते और काम करते हैं। जबकि 40,000 से ज्यादा इजराइल में रहते हैं। गल्फ और वेस्ट एशिया में करीब 90 लाख भारतीय हैं। देश-दुनिया में प्रदर्शन की तस्वीरें… भारत में रविवार को 350+ फ्लाइट कैंसिल मिडिल-ईस्ट के बंद एयरस्पेस के चलते 1 मार्च को भारतीय घरेलू एयरलाइंस की 350 उड़ानें रद्द की गईं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार ट्रेक करते रहें। मिडिल ईस्ट देशों में भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी कुवैत में भारतीय एम्बेसडर, एम्बेसडर परमिता त्रिपाठी ने कुवैत में भारतीय समुदाय के लगभग 100 जाने-माने सदस्यों और भारतीय एसोसिएशन के प्रमुखों के साथ एक वर्चुअल बातचीत की। इनमें कुवैत, ऑस्ट्रिया, ओमान, लेबनान के भारतीय दूतावासों ने वहां फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के बाद सुरक्षा कड़ी ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शोक जताने के लिए हुए विरोध प्रदर्शनों और सभाओं के बाद नेशनल कैपिटल के कई हिस्सों में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। सावधानी के तौर पर सेंसिटिव इलाकों, खासकर डिप्लोमैटिक मिशनों और शिया आबादी वाले इलाकों में और पुलिस तैनात की गई है। ईरान-इजराइल जंग और विश्व पर इसके असर की पल-पल की जानकारी के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:ओडिशा के शागरदघाट गांव में चिप्स पैकेट में धमाका, आठ साल के बच्चे की एक आंख की रोशनी गई
ओडिशा के शागरदघाट गांव में चिप्स से 8 साल के बच्चे की एक आंख की रोशनी चली गई। बच्चा चिप्स…
शाह बोले- न तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे, न राहुल प्रधानमंत्री:दोनों जगह खाली नहीं; राहुल ने कहा- 56 इंच की छाती वाला डरपोक है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मुजफ्फरपुर के बिशुनपुर सरैया में चुनावी सभा की। उन्होंने राजद पर निशाना…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:राहुल बोले- गुजरात में कांग्रेस नाकाम; दिल्ली में महिलाओं को ₹2500 मिलेंगे; CM यादव बोले- MP में धर्मांतरण कराने वालों को फांसी होगी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुजरात दौरे की रही। एक खबर दिल्ली की महिलाओं के…