मोहाली में बच्ची के अपहरण और तस्करी के एक गंभीर मामले में आरोपी गायत्री शर्मा उर्फ सोनिया व राज कुमार की नियमित जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अगर आरोपी को रिहा किया गया तो वह फरार हो सकती है, गवाहों को प्रभावित कर सकती है या सबूतों से छेड़छाड़ कर सकती है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह फैसला मामले की मेरिट पर असर नहीं डालेगा। मामला दिसंबर 2023 का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरिंदर कौर और दर्शना रानी नाम की दो महिलाएं बच्चों का अपहरण कर उन्हें भीख मंगवाने के लिए बेच रही हैं। 12 दिसंबर 2023 को बालोंगी ब्रिज के पास पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने इन दोनों को एक छोटी बच्ची के साथ गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया संगठित विरोध जांच के दौरान, दर्शना रानी ने खुलासा किया कि बच्ची उन्हें गुरविंदर कौर उर्फ गुरलीन कौर ने दी थी। आगे की जांच में परमजीत सिंह के बयान से गायत्री शर्मा का नाम सामने आया। कोर्ट के रिकॉर्ड के अनुसार, गायत्री शर्मा उर्फ सोनिया (उम्र करीब 45 वर्ष, पवन शर्मा की पत्नी, निवासी हाउस नंबर एन1/3, फेज 1, बुद्ध विहार, नई दिल्ली) को दीपिका उर्फ दीपा, राज कुमार और अन्य के साथ मिलकर बच्ची को 3,60,000 रुपये में बेचने का आरोपी बनाया गया। पुलिस का दावा है कि ये सभी एक संगठित गिरोह के सदस्य हैं, जो शिशुओं की तस्करी में लिप्त हैं। इस दौरान भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370(4) (मानव तस्करी), 363 (अपहरण), 363ए (बच्चों का अपहरण और भिखारी बनाना) और 120बी (आपराधिक षड्यंत्र) के तहत यह केस दर्ज हुआ। अपराध गंभीर, आरोप स्पष्ट है कोर्ट में आरोपी की ओर से वकील ने दलील दी कि मामला झूठा और बेबुनियाद है। आरोपी लंबे समय से हिरासत में है और उसका जेल में रखना बेकार है। वहीं, राज्य की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक हर्षदीप ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि अपराध जघन्य है और आरोपी पर स्पष्ट आरोप हैं। हालांकि कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती। अगर आरोपी को रिहा किया गया तो वह फरार हो सकती है, गवाहों को प्रभावित कर सकती है या सबूतों से छेड़छाड़ कर सकती है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह फैसला मामले की मेरिट पर असर नहीं डालेगा।
Related Posts
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:रमजान में शमी के एनर्जी ड्रिंक पीने पर विवाद; लंदन में खालिस्तानियों ने जयशंकर की कार घेरी; गहलोत बोले- मणिशंकर सिरफिरे
नमस्कार, कल की बड़ी खबर ब्रिटेन दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर से जुड़ी रही। खालिस्तानी समर्थकों ने उनकी…
देश को आज मिलेगा शैलो वाटर क्राफ्ट INS अर्णाला:महाराष्ट्र के किले से मिला नाम; उथले पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों का पता लगाकर डिएक्टिवेट करेगा
देश के पहले एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट (ASW-SWC) INS अर्णाला का बुधवार को कमीशन होगा। इसे विशाखापट्टनम के नेवी…
दिल्ली-NCR में बाढ़ के हालात, गाड़ियां तैरीं:नागपुर में घरों में पानी घुसा, रुद्रप्रयाग में पहाड़ टूटा; बारिश-तबाही की PHOTOS
दिल्ली-NCR में बीते 12 घंटे से तेज बारिश जारी है। बुधवार शाम हुई बारिश के बाद दिल्ली और गुरुग्राम की…