देशभर में मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में जहां एक बार फिर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, वहीं मध्य और उत्तर भारत के मैदानी हिस्सों में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज धूप के कारण दिन के तापमान में उछाल आया है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मार्च के पहले पखवाड़े में तापमान में और इजाफा देखने को मिल सकता है, हालांकि पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीच-बीच में मौसम में बदलाव बना रहेगा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में दिन के साथ-साथ अब रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। राजस्थान के पश्चिमी जिलों में गर्म हवाएं चलने लगी हैं और न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम विभाग ने हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। उत्तराखंड के गंगोत्री में न्यूनतम तापमान -13°C, बद्रीनाथ में -11°C, हेमकुंड -12°C और हर्षिल -10°C दर्ज किया जा रहा है, जबकि मुनस्यारी में पारा -21°C तक गिर गया है। मौसम विभाग ने सिक्किम, गुजरात और गोवा में कोहरे की संभावना जताई है। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 5-6 मार्च- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी की संभावना। मध्य प्रदेश: MP के 25 जिलों में तापमान 33°C के पार, मालवा-निमाड़ सबसे गर्म; होली पर गर्म रहेंगे भोपाल-इंदौर मार्च की शुरुआत में ही मध्य प्रदेश में गर्मी असर दिखाने लगी है। खासकर मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में दिन का टेम्पेरेचर बढ़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश के 35 जिलों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया। इनमें धार, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा और रतलाम सबसे गर्म रहे। पूरी खबर पढ़े…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:बेंगलुरु के जेजेआर नगर में धार्मिक जुलूस पर पथराव, हालात तनावपूर्ण
कर्नाटक के बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर में रविवार को ओम शक्ति मंदिर से निकाले जा रहे धार्मिक जुलूस पर…
कश्मीर के लिए पहली ट्रेन आज से शुरू:कटरा से सुबह 8:10 बजे रवाना हुई, 3 घंटे बाद श्रीनगर पहुंची; किराया ₹715 और ₹1320
कश्मीर को देश के बाकी हिस्से से जोड़ने वाली पहली ट्रेन शनिवार सुबह 8:10 बजे कटरा स्टेशन से रवाना हुई।…
योग दिवस पर 10 सालों में 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड:दुनिया के 191 देशों में पहुंचा, PM मोदी ने डल झील तो कभी न्यूयॉर्क में योग किया
दुनियाभर में आज 191 देशों में 11वां इंटरनेशनल योग डे मनाया जा रहा है। पिछले 10 सालों में इस खास…