मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तेज गर्मी होने लगी है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के अकोला और राजस्थान के पिलानी-बाड़मेर में पारा 40°C का आंकड़ा पार कर गया है। विभाग ने जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, बिहार, सिक्किम, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। IMD का कहना है कि एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश करवाएगा। मध्य प्रदेश के रतलाम का तापमान 38.6 डिग्री रहा। नई दिल्ली में भी दिन का टेंपरेचर 35.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कश्मीर में टेम्परेचर 9.4 से 10.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 10-12 मार्च तक कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गंदेरबल और अनंतनाग के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम की 2 तस्वीरें… मार्च में गर्मी और हीटवेव क्यों मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से गर्म हवाएं आ रही हैं। जिसका असर मैदानी राज्यों में देखने को मिल रहा है। हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। इससे आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। इससे धूप का तीखापन भी बढ़ सकता है। कब मानी जाती है हीटवेव मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब मानी जाती है, जब मैदानों में तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा पहुंच जाए। अगर सामान्य तापमान से 4 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जाए। ऐसी स्थिति में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है और लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगले 2 दिन मौसम का हाल- राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 2 दिन हीटवेव का अलर्ट, पारा 40 के पार पहुंचा, 15 से ज्यादा शहरों में झुलसाने वाली गर्मी रविवार को सीजन में पहली बार राज्य में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। जयपुर, अजमेर, कोटा समेत 15 से ज्यादा शहरों में रविवार को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रिकॉर्ड हुआ। सोमवार और मंगलवार को जैसलमेर, बाड़मेर और बालोतरा में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट है। अगले 7 दिन में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: मार्च के पहले ही हफ्ते में 3°C बढ़ा पारा; इंदौर-उज्जैन संभाग सबसे गर्म प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में ही लू जैसे हालात हैं। पहले ही हफ्ते में पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा हो गया है। इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में टेम्पेचर 39 डिग्री तक पहुंच गया है। अगले 4 से 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसके असर से तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में हीटवेव का अलर्ट, 4 दिन बारिश-बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग ने कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आज भी हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 13 शहरों का तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। ऊना में तापमान सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च से मौसम बदलेगा। इसके कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 4 जिलों का तापमान 35°C पार; झांसी सबसे गर्म, आज और कल बारिश का अलर्ट प्रदेश के 5 जिलों का तापमान 35°C के पार चला गया है। आगरा का तापमान एक दिन में 7°C तक चढ़ गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मार्च के तीसरे हफ्ते में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, राज्य के मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे बारिश की संभावना भी बन रही है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह सहित 9 जिलों में बारिश का अलर्ट; 40kmph रह सकती है हवा की रफ्तार राज्य के कई जिलों में बारिश के हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 मार्च को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मार्च के तीसरे हफ्ते तक राज्य के दक्षिणी जिलों में तापमान 35 से 37 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश के आसार, मैदानी इलाकों में बढ़ेंगा तापमान मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक 10 से 14 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 3800 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हालांकि राज्य के अधिकतर जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: हिसार सबसे गर्म, समय से पहले पकने लगी फसलें; 19 मार्च से फिर बदलेगा मौसम रविवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान हिसार में 37.5 डिग्री दर्ज किया गया। 11 मार्च और इसके बाद 14 मार्च को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। तापमान में बढ़ोतरी का असर खेतों में खड़ी फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। वे समय से पहले ही पकने लगी हैं। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
JDU बाहुबली अनंत सिंह का मंच टूटा, नीचे गिरे:तेजस्वी बोले- नीतीश चाचा पलटी मारकर भाजपा में गए, हमारी सरकार वक्फ बिल कूड़े में फेंकेगी
बिहार चुनाव में NDA और I.N.D.I.A गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
जस्टिस वर्मा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई:कोर्ट ने पूछा- आप जांच कमेटी के सामने क्यों पेश हुए, फैसला हक में करने की कोशिश की
सुप्रीम कोर्ट ने कैश कांड के आरोपी जस्टिस यशवंत वर्मा से सोमवार को पूछा, ‘आप जांच कमेटी के सामने क्यों…
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ी अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन:₹140 करोड़ की संपत्ति अटैच की; चेयरमैन के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को दिल्ली ब्लास्ट केस से जुड़ी फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की करीब 140 करोड़ रुपए…