संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज का आज तीसरा दिन है। लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल में ही विपक्ष ने हंगामा शुरू किया। ‘नरेंदर-सरेंडर’ के नारे लगाए। विपक्ष ने अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का भारत पर असर और गैस-पेट्रोल के मुद्दे पर चर्चा की मांग की। विपक्ष के लगातार हंगामे के चलते सदन दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित किया गया। सदन का कार्यवाही दोबारा शुरू हुई है। 12 बजे से दोबारा कार्यवाही शुरू हुई। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी और विपक्ष पर कई आरोप लगाए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि हम जब भी बोलने को होते हैं हमे रोका-टोका जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष और राहुल गांधी सदन को अराजकता में बदलना चाहते हैं कि यह स्वीकर नहीं है। यह संसद सर्वोच्च है। स्पीकर के खिलाफ प्रायोजित, उत्तेजित प्रस्ताव लाया गया है। हम इसे खारिज करेंगे। आज भी स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की जानी है। इस पर चर्चा के लिए कल 10 घंटे का समय तय हुआ है, जिसमें मंगलवार को करीब 7 घंटे तक बहस हो चुकी है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सदन को संबोधित करेंगे। मंगलवार को सत्र के दूसरे दिन विपक्षी सांसद ओम बिरला पर सदन की कार्यवाही में पक्षपात का आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। 50 से अधिक सांसदों के प्रस्ताव के समर्थन में वोट करने के बाद पीठासीन अधिकारी ने इसे सदन में पेश करने और चर्चा की मंजूरी दी थी। बहस की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि बजट सत्र के दौरान 20 बार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोका-टोका गया। उन्हें बार बार रूलिंग बुक दिखाई गई। विपक्ष ने कहा कि स्पीकर सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। वहीं संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि ओम बिरला पर लगे आरोप झूठे हैं। वे निष्पक्षता से सदन की कार्यवाही चलाते हैं। 15वीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष केवल 2 बार बोले। जब सेशन चलता है, तो विदेश चले जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष अपनी बात बोल के सदन से भाग जाते हैं। किसी और की बात नहीं सुनते हैं। फिर कहते हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया जाता है। संसद की कार्यवाही के पल-पल के अपडेट को जानने के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
इवेंट कैलेंडर:अमरनाथ यात्रा की शुरुआत, BRICS सम्मेलन में शामिल होंगे PM मोदी, भारत-इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट; जानिए जुलाई में आपके काम की तारीखें
साल 2025 के सातवें महीने यानी जुलाई की शुरुआत हो चुकी है। इस महीने अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होगी। सावन…
आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM बोले-तेलुगु मां तो हिंदी मौसी:साउथ फिल्मों को हिंदी में डब कराकर पैसा कमा रहे, ये कैसा दोहरा रवैया है
आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि अगर तेलुगु भाषा हमारी मां…
हरियाणा पुलिस ने लापता युवक को परिवार से मिलवाया:6 वर्ष की उम्र से गायब, 17 साल बाद बेटे को पाकर परिजन भावुक
हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 17 साल से लापता एक युवक को उसके परिवार से मिलवाया है।…