लोकसभा में शुक्रवार को भी प्रश्नकाल की शुरुआत के साथ हीं विपक्ष ने हंगामा किया। राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसद 8 निलंबित सांसदों की वापसी की मांग कर रहे थे। ओम बिरला ने कहा- सदन की मेजों पर चढ़ोगे तो यही एक्शन होगा। संसद की प्रतिष्ठा बनाने की जिम्मेदारी सभी की है। इसके बाद लोकसभा पहले 12 बजे तक और दूसरी बार 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले विपक्षी दलों ने संसद परिसर में प्लेकार्ड दिखाकर LPG संकट पर प्रदर्शन किया। इससे पहले गुरुवार को सरकार ने सदन में LPG और तेल की किल्लत और बढ़ती कीमतों पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया था। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल, केरोसीन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कोई कमी नहीं है।
Related Posts
दिल्ली गैस चैम्बर बनी, 228 फ्लाइट कैंसिल:AQI 500 तक, इससे ज्यादा आंकड़े दर्ज नहीं होते; खराब मौसम के चलते मोदी से नहीं मिल सके मेसी
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को जहरीले स्मॉग की परत छाई रही। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (AQI) ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय…
ईद-उल-अजहा पर दिल्ली, भोपाल, संभल की मस्जिदों में नमाज हुई:UP में ड्रोन से निगरानी की गई; अलर्ट पर रही सभी राज्यों की पुलिस
देशभर में शनिवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मनाई गई। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक लोगों ने मस्जिदों में नमाज अदा…
सुप्रीम कोर्ट बोला- मां और सौतेली मां में अंतर गलत:बच्चे के जीवन में भूमिका देखें, एयरफोर्स ने सौतेली मां को पेंशन नहीं दी थी
भारतीय वायुसेना के सौतेली मां को पेंशन लाभ देने से इनकार करने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की।…