सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को देशभर में महिला छात्रों और कामकाजी महिलाओं को पीरियड्स में पेड लीव देने की मांग वाली याचिका खारिज हो गई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसी याचिकाएं अनजाने में महिलाओं के बारे में बनी रूढ़ियों को और मजबूत कर सकती हैं। यह कानून बनाया तो महिलाओं को कोई काम नहीं देगा, उनका करियर खत्म हो जाएगा। CJI ने कहा- ये याचिकाएं डर पैदा करने के लिए, महिलाओं को हीन दिखाने के लिए, यह जताने के लिए दायर की जाती हैं कि पीरियड्स उनके साथ होने वाली कोई बुरी चीज है। यह उनका पॉजिटिव राइट है, लेकिन उस नियोक्ता के बारे में सोचिए, जिसे पेड लीव देनी होगी। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने सुनवाई के दौरान मेंस्ट्रुअल लीव को अनिवार्य बनाने के संभावित सामाजिक परिणामों के बारे में चिंता जाहिर की। कोर्ट ने याचिकाकर्ता के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया और कहा कि इस मामले को लेकर खुद कोई महिला कोर्ट में नहीं आई है। पेड मेंस्ट्रुअल लीव पर CJI के कमेंट्स मेंस्ट्रुअल लीव का मुद्दा तीसरी बार कोर्ट लेकर पहुंचा याचिकाकर्ता पेड मेंस्ट्रुअल लीव की याचिका लेकर शैलेंद्र मणि तीसरी बार सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। पहली याचिका का निपटारा फरवरी 2023 में किया गया था, जिसमें याचिकाकर्ता को केंद्रीय महिला एवं बाल मंत्रालय के समक्ष अपना पक्ष रखने की अनुमति दी गई थी। 2024 में याचिकाकर्ता ने फिर कोर्ट में याचिका लगाई और कहा कि मंत्रालय ने उनके पक्ष में दिए गए जवाब पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उस याचिका का निपटारा जुलाई 2024 में किया गया था, जिसमें केंद्र सरकार से नीतिगत निर्णय लेने को कहा गया था। नई याचिका की मांगें… बिहार में महिलाओं को 1992 से 2 दिन की छुट्टी मिल रही पीरियड्स लीव पर देश में कोई राष्ट्रीय कानून या एकसमान नीति नहीं है। हालांकि, राज्यों, संस्थानों या कंपनियों के स्तर पर लागू है। —————————————— सुप्रीम कोर्ट से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… SC बोला- पेरेंट्स की सैलरी OBC क्रीमी लेयर का आधार नहीं सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि OBC आरक्षण में क्रीमी लेयर का फैसला केवल माता-पिता की आय के आधार पर नहीं किया जा सकता। माता-पिता या अभिभावकों के पद (पोस्ट) और सामाजिक स्थिति (स्टेटस) को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए। अगर सरकारी कर्मचारियों के बच्चों और प्राइवेट या PSU कर्मचारियों के बच्चों को अलग-अलग तरीके से आरक्षण दिया जाए तो यह अनुचित भेदभाव होगा। पढ़ें पूरी खबर…
Related Posts
सबसे बड़ा रक्षा सौदा:फ्रांस से 64 हजार करोड़ रुपए में 26 राफेल मरीन खरीदेगा भारत
भारतीय समुद्र की पहरेदारी के लिए राफेल मरीन फाइटर जेट की बहुप्रतीक्षित डील पर सोमवार को भारत और फ्रांस के…
UP-राजस्थान, हरियाणा के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट:60kmph की रफ्तार से हवा चलेगी; उत्तराखंड के चमोली में झरना जमा; हिमाचल में बर्फबारी
देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद अब बारिश-ओलावृष्टि का दौर शुरू होने की चेतावनी है। आज से राजस्थान,…
गुरुग्राम के SHO पर दिल्ली में रेप की FIR:लेडी एडवोकेट बोली- कॉन्स्टेबल को बाहर भेज रात 3 बजे तक बिठाया, मुझे कहा, जो चाहूं करूंगा
गुरुग्राम के एक एसएचओ पर तीस हजारी कोर्ट की लेडी एडवोकेट ने दिल्ली में रेप, उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार की…