MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट:राजस्थान में आंधी-बारिश हो सकती है, उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में तेज का असर लगातार बढ़ रहा है। इसके कारण हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को भी नर्मदापुरम में तापमान लगातार दूसरे दिन 40°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश में पहली बार दिन का तापमान 40°C से ज्यादा रहा। बांदा का तापमान 40.2°C रहा। इसके अलावा झांसी में 38.3°C और उरई में 37.8°C तापमान रहा। आज भी गोरखपुर समेत 10 जिलों में सुबह धुंध छाई। राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार को बादल छाए। इससे तापमान में गिरावट हुई। चूरू, अलवर समेत कई शहरों में पारा 2°C से 4°C तक गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक आज 5 जिलों में बादल छाने, धूलभरी हवा चलने और बारिश का यलो अलर्ट है। 15 मार्च को 18 जिलों में आंधी-बारिश का संभावना है। उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। राज्य में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान लगभग 17°C के आसपास रहने की संभावना है। अगले 2 दिन मौसम का हाल… 15 मार्च- दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश की चेतावनी है। 16 मार्च- मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में गरज के साथ बिजली का अलर्ट है। महाराष्ट्र में बारिश की संभावना है। राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: राज्य में गर्मी तेज हुई, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा; 15 मार्च से बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश में गर्मी तेज होने से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को नर्मदापुरम में तापमान लगातार दूसरे दिन 40°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 मार्च से प्रदेश का मौसम फिर बदल सकता है। क्योंकि बारिश और तेज हवा का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: राज्यों में अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, बादल छाने से कई शहरों में पारा 4°C तक गिरा राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार को बादल छाए। इससे तापमान में गिरावट हुई। चूरू, अलवर, कोटा, पिलानी समेत कई शहरों में पारा 2°C से 4°C तक गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक आज 5 जिलों में बादल छाने, धूलभरी हवा चलने और बारिश का यलो अलर्ट है।15 मार्च को 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: राज्य में पहली बार तापमान 40°C से ज्यादा, अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश में पहली बार दिन का तापमान 40°C से ज्यादा रहा। बांदा का तापमान 40.2°C रहा। इसके अलावा झांसी में 38.3°C और उरई में 37.8°C तापमान रहा। आज भी गोरखपुर समेत 10 जिलों में सुबह धुंध छाई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: राज्य के 8 जिलों में बारिश के आसार, 5 शहरों में यलो अलर्ट, चारधाम की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। राज्य में अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान लगभग 17°C के आसपास रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: राज्य के 3 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, कल से पूरे प्रदेश में बारिश-आंधी की चेतावनी हिमाचल प्रदेश के 3 जिलों कांगड़ा, मंडी और सोलन में आज हीटवेव का यलो अलर्ट है। इसके अलावा आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के कारण 15 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। आज ऊना, हमीरपुर समेत 8 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: आज से 19 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट, फरीदकोट में सबसे ज्यादा 31.8°C तापमान रहा पंजाब और चंडीगढ़ में आज से 19 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम बदलने से तेज गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.4°C की कमी आई। वहीं, सबसे ज्यादा 31.8°C तापमान फरीदकोट का रहा। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *