बजट सत्र के दूसरे फेज में सोमवार को लोकसभा में पहली बार प्रश्नकाल बिना किसी हंगामे के पूरा हुआ। इधर राज्यसभा में LPG सिलेंडर के संकट को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा कि पेट्रोलियम मंत्री ने लोकसभा में दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत सरकारी दावों को गलत साबित कर रही है। अगर सरकार समय रहते इंतजाम कर लेती, तो हालात इतने खराब नहीं होते। इस पर भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने खड़गे को टोका। उन्होंने कहा कि यह शून्यकाल का समय है। आपने बहुत समय से बोल रहे है, नियम सभी के लिए समान होते हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी खड़गे को टोका। लोकसभा में बिना हंगामे के प्रश्नकाल पूरा हुआ लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कुछ विपक्षी सांसदों ने अपने मुद्दे तुरंत उठाने की मांग की। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उन्हें दोपहर 12 बजे प्रश्नकाल खत्म होने के बाद बोलने का मौका दिया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और गजेंद्र सिंह शेखावत ने सांसदे के सवालों के जवाब दिए। राज्यसभा में कार्यकाल पूरा होने पर रंजन गोगोई को विदाई दी गई। 9 मार्च से शुरू हुए बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले हफ्ते में विपक्ष के विरोध के कारण सुबह 11 बजे से 12 बजे तक होने वाला प्रश्नकाल पूरा नहीं हो पा रहा था। संसद के दोनों सदनों की पल-पल की कार्यवाही जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
नितिन नबीन भाजपा के सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष:आज ऐलान होगा, निर्विरोध चुने गए; 46 साल पुरानी पार्टी के 12वें प्रेसिडेंट
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होगें। सोमवार को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में जेलेंस्की को फटकारा; उत्तराखंड में एवलांच, 22 लोग फंसे; कंगना ने जावेद अख्तर से माफी मांगी
नमस्कार, कल की बड़ी खबर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच बहस की रही। एक…
अफगानी मंत्री ने महिला पत्रकारों की एंट्री रोकी:प्रियंका का PM से सवाल- महिलाओं का अपमान कैसे होने दिया; केंद्र बोला- हमारा कोई रोल नहीं
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी की दिल्ली में शुक्रवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की एंट्री…