लोकसभा में मंगलवार को पहले फेज के दौरान निलंबित किए गए 8 सांसदों पर लगा सस्पेंशन हटा दिया गया। इनमें कांग्रेस के 7 और लेफ्ट के एक सांसद हैं। ये आठ सांसद 4 फरवरी को लोकसभा से पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किए गए थे। उन पर हंगामा करने के दौरान स्पीकर पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी की कुर्सी की ओर कागज फेंकने का आरोप लगा था। यह हंगामा उस समय हुआ था जब राहुल गांधी सदन में पूर्वी लद्दाख में 2020 के भारत-चीन सीमा तनाव का जिक्र कर रहे थे। कांग्रेस सांसद के. सुरेश समेत 3 सांसदों ने सस्पेंशन प्रस्ताव रखा। इसके बाद ध्वनि मत से इसे पास कर दिया गया। इससे पहले सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने इसका समर्थन किया। धर्मेंद यादव ने कहा कि सदन की मर्यादा में सत्ता पक्ष को भी मान रखना होगा। उन्होंने कहा कि खासकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे इसका ख्याल रखें। इसके बाद सदन में सत्ता पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों से कहा,’प्लेकार्ट और एआई से बनाई गई तस्वीरें प्रदर्शित न करें।’ लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, बहादुरगढ़ में GRAP-1 लागू:जनरेटर और कोयला-लकड़ी के तंदूर पर रोक, डायवर्ट होगे बड़े ट्रक, अवैध फैक्ट्री सील
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ बहादुरगढ़ में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का…
5 जनवरी से मिलेंगे गणतंत्र दिवस परेड-2026 के टिकट:कीमत ₹20 से ₹100; पहली बार दो कूबड़ वाले ऊंट समेत कई जानवर कर्तव्य पथ पर चलेंगे
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए टिकटों की बिक्री का…
हिमाचल के चंबा-मंडी में बादल फटने से 5 पुल बहे:राज्य में अब तक 75 की मौत; झारखंड में कोयला खदान धंसी, 4 जानें गईं
हिमाचल प्रदेश के चंबा और मंडी जिले में बादल फट गया है। इससे राज्य में 5 पुल बह गए हैं।…