बीजेपी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की। इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं। एक दिन पहले भाजपा जॉइन करने वाले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उधर 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। असम में 126 सीटें हैं। बीजेपी 126 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 37 में से असम गण परिषद (एजीपी) को 26, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 11 सीटें दी गईं हैं। केरल में बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी की उधर, केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। अब तक जारी दो लिस्ट में पार्टी 86 कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर चुकी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। सीएम चुने गए विधायकों में से होना चाहिए। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
गुरुग्राम में 15 अगस्त पर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर सील:कड़ी चेकिंग के बाद दिल्ली में एंट्री, 4500 जवान सुरक्षा में लगाए, ड्रोन से निगरानी
15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को पूरी तरह…
पूर्व रणजी प्लयेर का मर्डर:सोनीपत में पूर्व पालिका चेयरमैन ने मारीं 3 गोलियां; कपिल देव के साथ खेले, सहवाग को दी थी कोचिंग
सोनीपत में महिला पार्षद के ससुर की सोमवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे रणजी प्लेयर और…
भास्कर अपडेट्स:जोहो फाउंडर श्रीधर वेम्बू को पत्नी को देने होंगे 14 हजार करोड़ के बॉन्ड, दावा- यह भारत का सबसे महंगा तलाक
जोहो कंपनी के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेम्बू को कैलिफोर्निया की एक अदालत ने तलाक के मामले में 14 हजार…