बीजेपी ने गुरुवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी की। इसमें सीएम हिमंता बिस्व सरमा सहित 88 नाम हैं। एक दिन पहले भाजपा जॉइन करने वाले कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। हिमंता अपनी परंपरागत सीट जालुकबारी से चुनाव लड़ेंगे। वे सातवीं बार इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उधर 25 दिन पहले भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा को भी टिकट दिया गया है। असम में 126 सीटें हैं। बीजेपी 126 विधानसभा सीटों में से 89 पर चुनाव लड़ेगी। बाकी 37 में से असम गण परिषद (एजीपी) को 26, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) को 11 सीटें दी गईं हैं। केरल में बीजेपी ने दूसरी लिस्ट जारी की उधर, केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने गुरुवार को कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। अब तक जारी दो लिस्ट में पार्टी 86 कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर चुकी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं हूं। मैं चुनाव नहीं लड़ रहा हूं। सीएम चुने गए विधायकों में से होना चाहिए। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
Related Posts
सुप्रीम कोर्ट बोला-सेना की परमानेंट कमीशन पॉलिसी में खामियां:केंद्र सरकार ने कहा- महिला अफसरों के साथ भेदभाव नहीं, चयन प्रक्रिया जेंडर न्यूट्रल
सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भारतीय सेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) की 13 महिला अफसरों के आरोपों पर सुनवाई…
गुरुग्राम टोल प्लाजा पर फरारी काट रहा था गैंगस्टर:मर्डर, लूट और रेप के 20 से ज्यादा केस; पहचान छिपाकर नौकरी करता रहा
गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा पर छिपा बैठा कुख्यात गैंगस्टर रविंद्र देशवाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस इंटरस्टेट…
फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली से गाड़ियां चुराने वाले को पकड़ा:चोरी के 6 केस दर्ज, बाइक बरामद, लड़ाई-झगड़े के मामले में फरार था
हरियाणा के फरीदाबाद में नवीन नगर चौकी पुलिस ने गाड़ियां चुराने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास…