देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। इस दौरान अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का असर दौराने को मिला है। शिया समुदाय के लोगों ने श्रीनगर, भोपाल, जयपुर, अजमेर, सीकर, बंगाल के मुर्शिदाबाद और यूपी के संभल में नमाज के दौरान लोग काली पट्टी बांधकर पहुंचे। भोपाल के इमामबाड़ा में अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीर रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तकरीर में मौलाना राजी उल हसन ने जुल्म के खिलाफ खड़े होने की बात कही। शिया समुदाय ने फतेहगढ़ इमामबाड़ा में काली ईद मनाई। नमाज के बाद अमेरिका और इजराइल मुर्दाबाद के नारे लगे। राजस्थान के जयपुर, सीकर, अजमेर सहित कई जिलों में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की गई। मस्जिदों पर काले झंडे लगाए गए थे। शिया समुदाय ने विरोध में आज नए कपड़े भी नहीं पहने। घरों में बनने वाले परंपरिक भोजन खीर, सेवइयां भी नहीं बनाई गईं। मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के लिए लोग इकट्ठे हो रहे हैं। ईद-उल-फित्र के मौके पर राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह शरीफ में सुबह 5 बजे दरगाह का ‘जन्नती दरवाजा’ खोला गया। देशभर में मनाई जा रही ईद की तस्वीरें… देशभर में ईद के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….
Related Posts
MP के 25 शहरों में तापमान 10°C से कम:यूपी में शिमला से ज्यादा सर्दी, पारा 4.5°C पहुंचा; दिल्ली में 270 फ्लाइट लेट, 10 कैंसिल
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में पड़ाहों पर बर्फबारी के चलते मैदानी राज्यों में तेज सर्दी पड़ रही है। मध्य प्रदेश में…
अगले 5 साल में शहरों की संख्या-दायरा बढ़ेगा:देश में 12 करोड़ नए शहरी लोग होंगे, 16वें वित्त आयोग का शहरीकरण रोडमैप तैयार
16वें वित्त आयोग का नया शहरी रोडमैप मॉडल लागू हुआ तो अगले 5 साल (2026-31) में देश में 12 करोड़…
सुप्रीम कोर्ट के 3 फैसलों पर CJI ने दखल दिया:सभी की सुनवाई जस्टिस पारदीवाला ने की; इनमें आवारा कुत्तों और हाईकोर्ट जज का केस
पिछले एक महीने में सुप्रीम कोर्ट के 3 फैसलों पर चीफ जस्टिस बीआर गवई को दखल देना पड़ा। इसके बाद…