ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा कर दी है। इसमें 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। वहीं, कर्नाटक में बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कांग्रेस के टिकट के दावेदारों ने शुक्रवार को अपने नामांकन दाखिल कर दिए। हालांकि पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इधर, ममता बनर्जी ने ईद की नमाज के बाद जमात को संबोधित किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट में चल रहे बदलावों के जरिए लोगों के वोट देने के अधिकार छीनने की कोशिश कर रही है। बनर्जी ने सभा में कहा, “हम मोदी जी और BJP को आपके वोट देने के अधिकार छीनने नहीं देंगे। हम लोकतंत्र और हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए आखिर तक लड़ेंगे।” 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत:गोपालगंज में कार को ट्रक ने मारी टक्कर, पत्नी और ड्राइवर गंभीर, दिल्ली जा रहे थे
गोपालगंज में बेकाबू ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत हो गई।…
राहुल गांधी बोले-मोदी जी एपस्टीन फाइल्स में आपका नाम आया:आपने देश को बेचा, शर्म आपको आनी चाहिए; मोदी ने कांग्रेसियों को नंगा बताया था
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया X पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा- मोदी जी…
दिल्ली HC बोला- क्रिकेट सट्टेबाजी से कमाया हर मुनाफा अपराध:कहा- यह जहरीले पेड़ की तरह, इसका फल कैसे वैध; PMLA में सट्टेबाजी अपराध नहीं
दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट से जुड़ी 6 याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि नेटवर्क अपराध…