सदन की कार्यवाही गुरुवार को दो पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई। आज लोकसभा में CAPF यानी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल पर चर्चा होगी। यह बिल बुधवार को राज्यसभा से पास हो चुका है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के इसे सदन में पेश कर सकते है। इस बिल में CAPF के वरिष्ठ पदों पर डिपुटेशन से नियुक्ति के नियम तय किए गए हैं। विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि इसे उस दिन लाया जा रहा है, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं। इसके अलावा आज राज्यसभा में अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पेश किया जाएगा, जिसे लोकसभा बुधवार को पास कर चुकी है। CAPF बिल में क्या है… दावा- संसद का बजट सत्र जारी रहेगा आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है। हालांकि न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बजट सत्र गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार अप्रैल के तीसरे हफ्ते में इसे फिर से बुलाने की योजना बना रही है। बुधवार को 4 बिल पास हुए संसद से जुड़ी कार्यवाही के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:बंगाल में बम बनाते वक्त घर में विस्फोट, ISF नेता से मारपीट का आरोप
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के चालताबेड़िया के दक्षिण बामुनिया गांव में बुधवार देर रात एक घर में…
असम में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, 11 मौतें:मध्य प्रदेश के 38 जिलों में बारिश; बिहार में आंधी-तूफान से 7 की जान गई
देश के पूर्वोत्तर राज्यों में 29 मई को मानसून ने दस्तक दी थी। 5 दिन बीतने के बाद भी मानसून…
SIR के खिलाफ याचिका,सुप्रीम कोर्ट ने EC से जवाब मांगा:केरल सरकार ने प्रक्रिया रोकने की मांग की; तमिलनाडु और बंगाल भी अर्जी लगा चुके
सुप्रीम कोर्ट आज SIR के खिलाफ दायर केरल सरकार की याचिका पर चुनाव आयोग (EC) से जवाब मांगा है। केरल…