सदन की कार्यवाही गुरुवार को दो पूर्व सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ शुरू हुई। आज लोकसभा में CAPF यानी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (जनरल एडमिनिस्ट्रेशन) बिल पर चर्चा होगी। यह बिल बुधवार को राज्यसभा से पास हो चुका है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के इसे सदन में पेश कर सकते है। इस बिल में CAPF के वरिष्ठ पदों पर डिपुटेशन से नियुक्ति के नियम तय किए गए हैं। विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि इसे उस दिन लाया जा रहा है, जब विपक्ष के नेता राहुल गांधी असम दौरे पर हैं। इसके अलावा आज राज्यसभा में अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने वाला बिल पेश किया जाएगा, जिसे लोकसभा बुधवार को पास कर चुकी है। CAPF बिल में क्या है… दावा- संसद का बजट सत्र जारी रहेगा आज संसद के बजट सत्र का आखिरी दिन है। हालांकि न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बजट सत्र गुरुवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि सरकार अप्रैल के तीसरे हफ्ते में इसे फिर से बुलाने की योजना बना रही है। बुधवार को 4 बिल पास हुए संसद से जुड़ी कार्यवाही के अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
Related Posts
दिल्ली पॉल्यूशन, सुप्रीम कोर्ट बोला– सरकार लॉन्ग टर्म प्लान बनाए:स्टेट बॉर्डर के 9 टोल प्लाजा बंद करें; पुराने वाहनों पर बैन को मंजूरी दी
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुनवाई की। कोर्ट ने NHAI और MCD को आदेश…
‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे को लेकर संसद में हंगामा:नड्डा बोले- राहुल-सोनिया माफी मांगे; प्रियंका बोलीं- रैली में किसने कहा, हमें नहीं मालूम
संसद के शीतकालीन सत्र के 11वां दिन, सोमवार को दोनों सदनों में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की रैली में PM…
सोनिया बोलीं- मोदी मजदूरों का पैसा बढ़ने नहीं देना चाहते:मनरेगा खत्म होगा तो करोड़ों गरीब बेरोजगार होंगे, सालभर काम की गारंटी खत्म हो जाएगी
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी MGNREGA…