दिल्ली विधानसभा कैंपस में सोमवार दोपहर को सुरक्षा में चूक हुई। दोपहर करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है। कार की तलाश की जा रही है। गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं। घटना की 2 तस्वीरें… 3 बार विधायक बन चुके हैं तीन बार के विधायक भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को 24 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर बनाया गया था। छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाले विजेंद्र गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे निगम पार्षद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। वे रोहिणी वार्ड से तीन बाद पार्षद रहे और 2015 में रोहिणी सीट से विधायक बने थे। उस चुनाव में भाजपा सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी थी। विजेंद्र दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विजेंद्र दिल्ली में भाजपा का का बड़ा वैश्य चेहरा हैं। संगठन के साथ संघ में भी उनकी मजबूत पकड़ है।
Related Posts
भास्कर अपडेट्स:कई एयरपोर्ट्स पर चेक इन सिस्टम में गड़बड़; एक घंटे में सुधरा, एअर इंडिया समेत कई एयरलाइन्स की फ्लाइट्स देरी से उड़ी
देश के कई एयरपोर्ट पर मंगलवार को एअर इंडिया और दूसरी एयरलाइंस के चेक-इन सिस्टम में गड़बड़ी हो गई। इसके…
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर आज तीसरे दिन सुनवाई:कहा था- कुत्ते इंसानी डर पहचानते हैं, इसलिए काटते हैं; देश में सिर्फ 5 सरकारी शेल्टर
सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों के मामले में आज लगातार तीसरे दिन सुनवाई होगी। कोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई के…
भास्कर अपडेट्स:चुनाव आयोग ने 334 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया
चुनाव आयोग ने शनिवार को बताया कि 334 पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को सूची से हटा दिया गया…