दिल्ली विधानसभा कैंपस में सोमवार दोपहर को सुरक्षा में चूक हुई। दोपहर करीब 2 बजे यूपी नंबर की कार वीआईपी एंट्री वाला गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसी। कार ड्राइवर ने नकाब पहना हुआ था। अधिकारियों के मुताबिक, ड्राइवर सीधे विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास गुलदस्ता रखकर कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची है। कार की तलाश की जा रही है। गेट नंबर 2 पर अब सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकियां भी मिली थीं। घटना की 2 तस्वीरें… 3 बार विधायक बन चुके हैं तीन बार के विधायक भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता को 24 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा का स्पीकर बनाया गया था। छात्र राजनीति से करियर शुरू करने वाले विजेंद्र गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे निगम पार्षद और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। वे रोहिणी वार्ड से तीन बाद पार्षद रहे और 2015 में रोहिणी सीट से विधायक बने थे। उस चुनाव में भाजपा सिर्फ तीन सीटें ही जीत सकी थी। विजेंद्र दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विजेंद्र दिल्ली में भाजपा का का बड़ा वैश्य चेहरा हैं। संगठन के साथ संघ में भी उनकी मजबूत पकड़ है।
Related Posts
5 जनवरी से मिलेंगे गणतंत्र दिवस परेड-2026 के टिकट:कीमत ₹20 से ₹100; पहली बार दो कूबड़ वाले ऊंट समेत कई जानवर कर्तव्य पथ पर चलेंगे
रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए टिकटों की बिक्री का…
राहुल ने किया डेड इकोनॉमी बयान का समर्थन:थरूर बोले- ऐसा कहने के उनके अपने कारण, मेरी चिंता अमेरिका से रिश्ते सुधारने को लेकर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को पार्टी नेता राहुल गांधी के डोनाल्ड ट्रम्प के डेड इकोनॉमी वाले बयान का…
उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना:MP के 11 जिलों में तापमान 33°C के पार, राजस्थान में मिनिमम टेम्परेचर 23°C
उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को 5…