हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सेना के जवान की मौत हो गई है। ज्वालामुखी के घराटी गांव में सेना के जवान अनीश (विवेक शर्मा) की पेट में अल्सर के कारण मौत हो गई। वह 10 डोगरा रेजिमेंट में दिल्ली में तैनात थे। आज उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अनीश शर्मा अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके पीछे पत्नी के साथ 15 वर्षीय बेटी और 9 वर्षीय बेटा हैं। उनकी दो बहनें भी हैं। अनीश ने मात्र साढ़े 17 साल की उम्र में सेना की वर्दी पहनी थी। उनके परिवार में कई सदस्य सेना में सेवारत हैं। ग्राम पंचायत गाहलियां के उप प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि अनीश की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। स्थानीय विधायक संजय रत्न ने भी शोक व्यक्त किया है। गांव के लोग इस वीर सैनिक के परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
Related Posts
इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:एयरपोर्ट बंद; एअर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद्द, दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर
इजराइल-ईरान जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं, जिसका असर दुबई से लेकर भारत तक…
सिरसा बोले-आप को छोड़ किसी को जितवाओ:चंडीगढ़ में कहा-भगौड़े दिल्ली मॉडल लेकर पंजाब पहुंचे, केजरीवाल की राज्यसभा की तैयारी
दिल्ली की BJP सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज (6 मार्च) को चंडीगढ़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पंजाब…
नेशनल हेराल्ड केस,सोनिया-राहुल के खिलाफ नई FIR होगी:ED बोली- दिल्ली पुलिस की FIR को आधार बनाएंगे; दिल्ली कोर्ट ने एजेंसी की शिकायत खारिज की
नेशनल हेराल्ड केस में में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज की जाएगी। मंगलवार को…