दिल्ली के महिपालपुर स्थित होटल में ब्रिटिश महिला के साथ रेप और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस मामले में वसंत कुंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ब्रिटिश उच्चायोग को घटना की जानकारी दे दी गई है। पीड़ित इंग्लैंड की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले महाराष्ट्र और गोवा घूमने आई थी। पीड़ित की आरोपी युवक कैलाश से दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनो सोशल मीडिया पर करीब डेढ़ महीने से एक दूसरे के संपर्क में थे। महिला गोवा से दिल्ली युवक से मिलने आई थी। दोनों एक होटल में रुके, जहां युवक ने महिला के साथ रेप किया। महिला जैसे-तैसे होटल के रिसेप्शन पर पहुंची, लेकिन जब वह जाने की कोशिश कर रही थी, तब एक अन्य व्यक्ति ने मदद के बहाने लिफ्ट में उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के मुताबिक कैलाश ईस्ट दिल्ली का रहने वाला है। उसे अंग्रेजी बोलने में दिक्कत होती थी। वह महिला से बात करने के लिए किसी ट्रांसलेशन ऐप का इस्तेमाल करता था। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस फौरन एक्शन में आ गई।
Related Posts
अहमदाबाद प्लेन हादसा- 210 DNA मैच, 187 शव सौंपे गए:इसमें 30 ब्रिटिश, 4 पुर्तगाली नागरिक; एअर इंडिया इंटरनेशनल उड़ानें 15% कम करेगी
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जान गंवाने वाले अब तक 210 मृतकों की पहचान DNA टेस्ट से हो चुकी है और…
रोहतक में ठगी के 2 आरोपी काबू:दिल्ली के 3 कॉल सेंटरों से पकड़ा, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ने का देते थे झांसा
रोहतक में क्रेडिट कार्ड के प्वाइंट और लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगी करने के दो आरोपियों को साइबर…
चंडीगढ़ पहुंचे दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा:बोले-AAP ने पहले दिल्ली लूटी, अब पंजाब लूट रही; लाल किले पर मनाया जाएगा शहीदी दिवस
दिल्ली की बीजेपी सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा आज यानी बुधवार को चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय…