हिसार साइबर पुलिस ने टीचर से 14 लाख की ठगने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर से एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी निवेश स्कीम में लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य है। एक शिकायतकर्ता टीचर को व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग में निवेश का मैसेज आया। उन्हें एक वेल्थ मेकिंग ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में आयुष जैन नाम के व्यक्ति ने अच्छे मुनाफे का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने 17 से 26 दिसंबर 2024 के बीच कुल 14 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित को आईडी पर प्रॉफिट दिखाया गया। लेकिन जब 27 दिसंबर को उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की, तो उन्हें ग्रुप से निकाल दिया गया। टैक्स के नाम पर और पैसे मांगे गए। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जांच में पता चला कि आरोपी हिमांशु का काम दूसरे लोगों के बैंक खाते खुलवाना और उन्हें मुख्य आरोपियों को देना था। पुलिस ने आरोपी से एक फोन बरामद किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
Related Posts
दिल्ली हाईवे मंत्रालय पहुंचे नूंह कांग्रेस विधायक आफताब:सचिव उमाशंकर से मुलाकात, एक्सप्रेसवे पर कट देने समेत 4 मांगे रखी
नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद नई दिल्ली में भारत सरकार के सड़क यातायात और हाईवे मंत्रालय पहुंचे। जहां उन्होंने…
UP में बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ा:उत्तराखंड के नौ कैंची और बद्रीनाथ में लैंड स्लाइड, 3 की मौत; यमुनोत्री यात्रा रोकी गई
देश में मानसून की एंट्री को आज एक महीना पूरा हो गया है। 24 मई को यानी तय तारीख से…
राहुल के प्रजेंटेशन में वोटर्स डिलीट कराने का दावा:जिनके नाम कटे, उन्हें स्टेज पर बुलाया; EC बोला- आरोप झूठे, नाम ऑनलाइन डिलीट नहीं होते
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को ‘वोट चोरी’ पर दूसरी बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की।…