पंजाब में कपूरथला के प्रीत नगर में चोर खिड़की के रास्ते से घर में घुसकर चोरी की। परिवार दिल्ली गया हुआ था। चोरों ने रसोई में लगी स्टील की ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया। उन्होंने घर से सोने-चांदी के गहने और नकदी चुरा ली। पीड़ित हरदीप सिंह ने बताया कि वह शनिवार को अपने परिवार के साथ दिल्ली में एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। वापस आने पर उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने सभी अलमारियों के ताले तोड़ दिए थे। घर से दो तोले की सोने की चेन, सोने के टॉप्स, एक अंगूठी और कुछ चांदी के गहने चोरी हो गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। सिटी थाना एसएचओ विक्रमजीत सिंह के अनुसार पुलिस टीम चोरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
Related Posts
त्रिपुरा की स्टूडेंट का शरीर नीला-काला पड़ा:गुरुग्राम में मां बोली- बेटी बिल्कुल गोरी थी; लिवइन पार्टनर की क्रूरता के बाद बाल तक काटने पड़े
गुरुग्राम में त्रिपुरा की 19 वर्षीय BSc की छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा की गई क्रूरता की तस्वीरें…
UP में नदियां उफान पर,12 जिलों में बाढ़ के हालात:वाराणसी-प्रयागराज के 1 लाख घरों में पानी भरा, बच्चे को डूबने से बचाते दिखे माता-पिता
उत्तर प्रदेश के तेज बारिश के कारण 12 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इनमें प्रयागराज, काशी जिले शामिल हैं।…
खबर हटके- ₹4 हजार का चेक ₹76 लाख में बिका:नाखून और बाल इकट्ठा करने में जुटा शख्स; जानिए ऐसी ही 5 रोचक खबरें
एक अमेरिकी शख्स जो सिर्फ अमीर और बड़ी हस्तियों के बाल इकट्ठा कर रहा है। वहीं 4 हजार रुपए का…