फरीदाबाद के नेहरू कॉलोनी में चोरों ने एक परिवार की शादी की खुशियों को गम में बदल दिया। बदमाशों ने घर की छत तोड़कर चोरी की। घर के एक सदस्य की शादी होने वाली थी। चोर कैश और जेवर चुरा ले गए। पीड़ित परिवार की बेटी करिश्मा ने बताया कि उनके भाई मनोज की शादी 8 मई को होनी है। शादी की तैयारियों के लिए परिवार ने पैसे उधार लिए थे और जेवर भी बनवाए थे। 9 अप्रैल को उनके माता-पिता अंजू और शिवराम दिल्ली में मौसी बबली के घर गए थे। भाई मनोज नाइट ड्यूटी पर था। वह वहीं सो गया। घर से 1.20 लाख कैश और गहने गायब अगले दिन जब माता-पिता घर लौटे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने शादी के लिए रखे 1.20 लाख रुपए नकद और जेवरात के साथ-साथ घर का अन्य सामान भी चुरा लिया था। परिवार ने तुरंत पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि वे आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने चोरों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
Related Posts
हरियाणा पुलिस ने लापता युवक को परिवार से मिलवाया:6 वर्ष की उम्र से गायब, 17 साल बाद बेटे को पाकर परिजन भावुक
हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 17 साल से लापता एक युवक को उसके परिवार से मिलवाया है।…
एअर-इंडिया ने 82 साल की महिला को व्हीलचेयर नहीं दिया:एयरपोर्ट परिसर में गिरी, होंठ से खून बहा, सिर-नाक पर चोट आई; दो दिन से ICU में
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट (IGI) पर 82 साल की महिला को एअर इंडिया ने व्हीलचेयर देने से मना…
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:म्यांमार-थाईलैंड में 150 से ज्यादा लोगों की मौत; केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन; रेस्टोरेंट में सर्विस चार्ज अनिवार्य नहीं
नमस्कार, कल की बड़ी खबर म्यांमार में आए भूकंप की रही, जिसका असर भारत समेत 5 देशों में देखा गया।…